रायपुर : महिलाओं ने मजदूरी छोड़ शुरू किया वनौषधियों का व्यवसाय, हुआ 44 लाख रूपए का कारोबार, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। वनौषधियों के व्यापार से छत्तीसगढ़ के गांवों की महिलाएं एक साल में 20 लाख रूपए का मुनाफा कमा रही है। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जो कभी मजदूरी का काम करती थी, अब वन धन विकास केन्द्र के माध्यम से वनौषधियों का करोबार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अच्छे मुनाफे वाले कारोबार की जानकारी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोरबा जिले के पाली तहसील के डोंगानाला गांव की सरोज पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि उनके हरीबोल स्व-सहायता समूह ने जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों, फूल पत्तियों…

मनरेगा में 14 नए लोकपालों की नियुक्ति

रायपुर। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच एवं सुनवाई के लिए 14 नए लोकपालों की नियुक्ति की गई है। इन 14 लोकपालों के प्रादेशिक क्षेत्राधिकार में 23 जिलों को शामिल किया गया है। नव नियुक्त लोकपालों द्वारा संबंधित जिला मुख्यालयों में पदभार ग्रहण कर लिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार इन लोकपालों की नियुक्ति दो वर्षों की अवधि के लिए की गई है।…

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और गिरी, मौतों का आंकड़ा भी सिमटा, रिकवरी दर 98 प्रतिशत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। अभी प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर मात्र 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर अब 98 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से होने वाली मौतें भी थम रही हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान 76 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें कोमोरबिडिटी वाले 34 मरीज भी शामिल हैं। राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 7.50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथनश् को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए लोग 19 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया…

दिव्यांग ललिता को गौठान ने दी ताकत, खुद भी कमा रहीं : 35 महिलाओं को भी दिया रोजगार

रायपुर। पहले मैं बहुत दुखी रहती थी। खाने-पीने तक के लिए मां-बाप पर ही आश्रित थी। लेकिन अब खुद कमा-खा रही हूं, और दूसरों को भी खिला-पिला सकती हूं। मैंने आज 35 और महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार दिया है। कोरबा जिले की दिव्यांग महिला ललिता राठिया ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। वे जनपद पंचायत कोरबा से करीब 65 किलोमीटर दूर ग्राम चिर्रा की निवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ललिता राठिया महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण के रूप…

कौशल्या कंवर ने शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कर बताया की कैसे गांव में ही कैसे रोजगार पैदा किया जा सकता है: मुख्यमंत्री

रायपुर। कौशल्या बाई कंवर ने चार बकरी खरीदी थी। चारों ने अब बच्चे भी दे दिए हैं। सोच रही थी कि क्यों न और बकरी खरीद ले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी तमन्ना सुनी तो कलेक्टर से कहा कि कौशल्या को इसके लिए भी शासन की योजना का लाभ जरूर दिलवाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यक्रम के दौरान ही कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कौशल्या बाई कंवर को 6 बकरी खरीदने के लिए 49 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। अभी कुछ साल पहले तक कौशल्या बाई…

रायपुर : गोधन न्याय योजना से दुग्ध व्यवसाय को मिला संबल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना से राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही दुग्ध उत्पादन व्यवसाय को एक नया संबल मिला है। उन्होंने कहा है कि पशुपालकों, ग्रामीणों एवं किसानों से उनकी नियमित रूप से चर्चा होते रहती है, लोग इस योजना के लाभ को लेकर बेहद उत्साहित है। दुग्ध का व्यवसाय करने वाले लोग बताते हैं कि गोधन न्याय योेजना के जरिए गोबर की खरीदी होने से उनकी आमदनी बढ़ गई है। कई दुग्ध उत्पादक ग्रामीण किसान गोबर बेचने से…

छत्तीसगढ़ : गांवों में छोटे-छोटे उद्यम से रोजगार एवं स्वावलंबन का शुरू हुआ नया दौर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विकास का सही मतलब लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाना है। प्रदेश सरकार द्वारा आमजनता के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण के जरिए ग्रामीण अंचल में छोटे-छोटे उद्यम एवं स्वरोजगार की शुरूआत की गई है। इससे पूरे राज्य में स्वावलंबन का नया वातावरण दिखाई पड़ रहा है। गांवों में उद्यम से रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस 18 जून पर उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा को नमन किया है। उन्होेंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शौर्यगाथा को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने मातृभूमि के सम्मान को सबसे ऊपर रखा और उसकी रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। श्री बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। महान वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई…

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंग़े : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी अस्पतालों को मज़बूत बनाने और उन्हें समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सर्वसुविधायुक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए अनुभवों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को मजबूत करने का…