केनापारा पर्यटन स्थल में बोटिंग से समूह की महिलाओं ने कमाए 16 लाख 71 हजार रूपए : मुख्यमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल रंग ला रही है। सूरजपुर जिले के केनापारा पर्यटन केन्द्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराकर राजगार के नए अवसर सृजित किये गए हैं। इनमें महिलाओं को बोटिंग सहित अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों से जोड़ा गया है। सूरजपुर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए शिवशक्ति महिला ग्राम संगठन की उषा रजक ने बताया कि समूह की महिलाएं केनापारा पर्यटन स्थल में बोटिंग का काम…

धन्य है आपका मुख्यमंत्री जी, जो हमारे हाथों में काम देकर गरीबी दूर किया… : सीता, गीता और हीना की बानगी सुन मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर। ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है। अभी एक साल भी नहीं हुआ है, उनके द्वारा लागू किए गो धन न्याय योजना को। शायद यह उनकी दूर दृष्टि और दूरदर्शी सोच ही रही होगी कि भविष्य में गोधन न्याय योजना किस तरह से गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी गरीबी दूर कर उनकी जरूरतों को पूरा करेगा। छत्तीसगढ़ में लागू हुई इस योजना से कैसे गरीबों के जीवन में बदलाव आ रहा है और कैसे लोग आगे बढ़ रहे हैं, इसकी बानगी आज एक…

गोबर बेचकर बिटिया को डॉक्टरी पढ़ा रही हैं गीता

रायपुर। सूरजपुर जिले में आयोजित भूमि पूजन और लोकार्पण समारोह के दौरान शासन की गोधन न्याय योजना से लाभान्वित गीता देवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आपकी यह योजना चलती रहनी चाहिए क्योंकि इसी से वे डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी की फीस का इंतजाम कर पाती हैं। गोबर बेचकर अपनी बिटिया को डॉक्टरी पढ़ा रही हैं गीता।#GodhanNyayYojana pic.twitter.com/hUdbGWsR22 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 16, 2021 गीता देवी ने कहा की उनकी बिटिया रायपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। गोबर बेचकर और दूध बेचकर…

राज्य में खाद, बीज और कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जांच-पड़ताल का अभियान जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप कृषि विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सैम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। अब तक राज्य में बीज के आठ नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 16 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा…

मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन

रायपुर। उत्तर-छत्तीसगढ़ में एयर-कनेक्विटी के लिए एक और कदम बढ़ाते हुए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 44 करोड़ रूपए की लागत से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा में हवाई-सेवाएं शुरु होने ने अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर का विकास तो तेज होगा ही, पूरे प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिलेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी केवल सरगुजा संभाग के लोगों का ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का सपना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने…

मुख्यमंत्री ने बात कर दिए खेती-किसानी के टिप्स, वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जमीन की उत्पादकता बढ़ाने की दी सलाह

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र दिए जाने से उन्हें अपने जमीन पर अधिकार मिलने के साथ आजीविका के साधन के रूप में बड़ा सहारा मिला है। बलरामपुर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेे आज मुरका गांव के वनअधिकार पत्र प्राप्त करने वाले ग्रामीण फूलसाय और राजाराम पोर्त से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दूरस्थ जिले के ग्रामीणों से न सिर्फ वन अधिकार पत्र से उनके जीवन में आए बदलाव और…

नियम शिथिल हुए तो सरगुजा में भी निजी भूमि पर पेड़ लगाने उमड़ पडे़ किसान

रायपुर। सरगुजा जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में हितग्राही मधु चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि उन्होंने इस साल 5 एकड़ में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है। मधु चौधरी ने बताया कि पूर्व में निजी भूमि के वृक्षों की कटाई के कड़े नियमों को लेकर मन में हिचक थी, जो नियमों को शिथिल किए जाने से अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना शुरू होने के बाद उन्होंने अब पपीता, मेहंदी आदि वृक्ष भी लगाने का निर्णय लिया…

योगिता ने कहा- अनुकंपा नियुक्ति मिलने से पूरे परिवार को मिली राहत

रायपुर। सरगुजा जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में नियमों को शिथिल किए जाने के बाद इस योजना से लाभान्वित अम्बिकापुर की योगिता जयसवाल ने बताया कि उनकी नियुक्ति सहायक ग्रेड वर्ग 3 में हुई है। उन्होंने बताया कि मां के निधन के बाद से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उन्होंने बताया कि परिवार अपने सभी खर्चों के लिए मां…

वन धन विकास योजना: पोरतेंगा की महिलाओं को मिल रहा है साल बीज का अच्छा दाम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्चुअल कार्यक्रम में चर्चा के दौरान जशपुर जिले के ग्राम पोरतेंगा के अमर स्व सहायता समूह की श्रीमती शांता एक्का ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन धन विकास योजना लागू होने से अब साल बीज का अच्छा दाम मिल रहा है। उनका समूह साल-बीज संग्रहित करता है और वनवासियों से भी साल बीज की खरीदी की जा रही है। उनके समूह ने 182 लोगों से ढाई सौ क्विंटल साल बीज की खरीदी की हैं, जिसकी राशि पांच लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया…

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, निजी स्कूलों के बच्चों को भी महतारी दुलार योजना का मिलेगा लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में पिछले एक साल से पढ़ रहे ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके स्कूल की फीस का वहन किया…