रायपुर। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने कहा है कि सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। यह हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सहकारिता सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी।…
महीना: जुलाई 2021
किसानों की सरकार ने किसान पुत्रों को सौंपी किसानों के कल्याण की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, कि छत्तीसगढ़ की सरकार, किसानों की सरकार है। राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने और किसानों के कल्याण और खुशहाली की जिम्मेदारी उनकी सरकार ने किसान पुत्रों एवं वर्षों से कृषि से जुड़े अनुभवी लोगों को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इसका लाभ राज्य के किसान भाइयों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, सदस्य जालम सिंह पटेल, दिलीप पांडे एवं शंकर बघेल के पदभार ग्रहण…
मुख्यमंत्री ने कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को 22.78 करोड़ रूपए की भू-अर्जन मुआवजा राशि का किया वितरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलमा बैराज से प्रभावित जांजगीर-चांपा जिले के चन्द्रपुर इलाके के 314 किसानों को भू-अर्जन मुआवजा के रूप में 22.78 करोड़ रूपए की राशि के चेक का वितरण करते हुए सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुआवजा वितरण का यह वर्चुअल कार्यक्रम आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री…
मुख्यमंत्री ने दी ईदुज्जुहा पर्व की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार हम सब यह पर्व मनाएं। साथ ही पर्व मनाते समय कोरोना गाईडलाइन का पालन करना भी हमारा दायित्व है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 21, 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे…
आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने के 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना ने गौपालक, किसानों के साथ-साथ गोबर बेचने वाले भूमिहीन लोगों को आय का एक नया जरिया उपलब्ध कराया है बल्कि इस योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों की लगभग 80 हजार महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही…
कक्षा 10वीं और 12वीं के कक्षाएं 2 अगस्त 2021 से होंगी शुरू, 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा संचालन, मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्पूर्ण निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 1- प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-2022 का विधान सभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2021 का अनुमोदन किया गया। 2-संविदा नियम, 2012 की कंडिका 7 (2) में शिथिलता प्रदान करते हुए, कर्नल रजनीश शर्मा, तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक (एसटीएफ) बघेरा जिला दुर्ग की संविदा सेवा में एक वर्ष की वृद्धि का अनुमोदन किया गया। 3-छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की राज्य के विभिन्न…
विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल, राजधानी में आयोजित डॉ.खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर डॉ.खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को किया सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर उनके परिवारजनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। इनमें साधना वर्मा भिलाई, डॉ. पितिलता वर्मा किरना, सुनीता बैस रायपुर, मीनू बन्छोर दुर्ग, शेषनारायण बघेल पथरी, छत्रपाल सिंह सिरमौर भिलाई तथा मधु झा शामिल हैं। इसी तरह डॉ. तरूण नायक दुर्ग, श्रीराम कुमार बघेल श्रीकांत…
मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपनेे निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस गणना के लिए एक सदस्यीय क्वांटिफिएबल डाॅटा आयोग का गठन सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी.एल.पटेल की अध्यक्षता में किया गया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि आयोग द्वारा संभागीय मुख्यालयों…
मक्का और गन्ना से एथेनॉल प्लांट के पूंजी निवेश के प्रस्तावों को दी जाए जल्द से जल्द स्वीकृति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में मक्का और गन्ना से एथेनॉल तैयार करने के प्लांट की स्थापना के लिए पूंजी निवेश के प्रस्तावों को परीक्षण के बाद जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 15 वीं बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी उद्योगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दो समितियों का गठन किया जाए। नीतिगत मामलों के संबंध में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता तथा क्रियान्वयन संबंधी मामलों के लिए…