रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गैर सरकारी संगठन संचालक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि समाज की सेवा कार्य कर रहे संस्थाओं की उन्नति तथा सम्मान आदि उद्देश्यों के लिए यह महासंघ का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री मोहम्मद सिराज, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, रविन्द्र सिंह, सुनील नारवानी, अमर बंसल, प्रशांत पाण्डेय आदि शामिल थे।
महीना: अगस्त 2021
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय में एवं उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन…
मिनीमाता के नारी उत्थान, श्रमिक कल्याण और छूआछूत निवारण के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रेरणास्पद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता ने नारी उत्थान, श्रमिक कल्याण और छूआछूत निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। लोकसभा में उनके द्वारा अस्पृश्यता निवारण विधेयक पारित कराने में अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था। वह वास्तव में हर छत्तीसगढ़िया का सपना था। छत्तीसगढ़ सरकार उनके सपनों के अनुरूप शोषण, भेदभाव, अत्याचार से मुक्त और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’मिनीमाता…
मुख्यमंत्री ने मिनीमाता स्मृति दिवस पर ’सद्भावना कलम’ का विमोचन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद मिनीमाता के स्मृति दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरू घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजश्री सद्भावना समिति द्वारा तैयार ’सद्भावना कलम’ का विमोचन किया। मिनीमाता स्मृति दिवस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाओं को सद्भावना कलम से सम्मानित किया जाएगा। विमोचन अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर गुरु घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खांडे, साहित्यकार डॉ.जे.आर.सोनी, डी.एस.पात्रे,…
गोधन न्याय योजना : वर्मी खाद की डिमांड बढ़ी, गौठानों में हाथो-हाथ बिक रही खाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से जुड़कर महिलायें अब आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट खाद की मांग लगातार बढ़ रही है। खाद की बिक्री हाथों-हाथ हो रही है। किसानों के साथ-साथ वन विभाग कृषि और उद्यानिकी विभाग भी अपने उपयोग के लिए वर्मी खाद महिला स्व-सहायता समूहों से खरीद रहे हैं। बिलासपुर जिले के ग्राम जुहली के गौठान में समूहों द्वारा 380 क्विंटल से ज्यादा वर्मी खाद जिसका मूल्य करीब 3 लाख 80 हजार रूपए…
विशेष लेख : सड़कों के निर्माण से विकास के रास्ते खुले, ग्रामीण और पहुंचविहीन बसाहटों को जोड़ने सड़कों का बिछ रहा जाल
गरियाबंद। सड़के विकास की धुरी होती है। सड़कों के निर्माण से विकास के नये रास्ते खुलते है। खासकर ग्रामीण इलाको में यदि सड़कों की सुविधा हो तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिलता है। साथ ही लोगों को सुलभ और सहज आवागमन का आनंद मिलता है। जिले में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण जीवन शैली में सुधार लाने के लिए पहुंच विहीन बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणजन व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से सीधे जुड़ सकेंगे।…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायक अनिता शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने श्रीमती शर्मा से बातचीत कर उनके क्षेत्र में लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच तथा आम जनता की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें स्वस्थ्य और सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सुदीर्घ जीवन एवं सेवाकाल की कामना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 11, 2021
मिनीमाता पुण्यतिथि-विशेष लेख : मिनीमाता ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय क्षितिज पर दी नई पहचान
छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गो में उनके नेतृत्व को मान्य किया था। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिनीमाता समाज हितैषी कार्यो की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची। मिनीमाता ने समाजसुधार सहित सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने जन सेवा को ही जीवन का उद्ेश्य मानकर कार्य किया।…
अमेरिका में भी गूंजा ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, भारत दिवस परेड में नाचा ने झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहुंचाया सात समुंदर पार
रायपुर। अमेरिका के शिकागो में इंडियन कम्युनिटी आउटरीच ¼ICO½ के तत्वावधान में आयोजित भारत दिवस परेड 2021 में नाचा ¼NACHA-North America Chhattisgarh Association½ ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मिनी रायपुर की झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया। झांकी में राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ और ‘भारत माता की जय’ की गूंज नेे सात समुंदर पार छत्तीसगढ़ को जीवन्त बना दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए नाचा को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से नगर पंचायत डोंडीलोहरा के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के नेतृत्व में नगर पंचायत डोंडीलोहारा केे पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और क्षेत्र में संचालित विकास गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, विद्या शर्मा, ममता शर्मा, झुमुक कोसमा, सोहद्रा देवांगन, अशोक चनाब, नारायण सिंह, शोभा राजपूत उपस्थित थे।