कृषि उपज मंडियां कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी कृषि उपज मंडियों की है। किसानों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखकर किसानों और व्यापारियों के बीच कृषि उपजों की खरीद और बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था करें, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी साहू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे…

मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी, मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उनकी सक्रियता से संसद में सामाजिक उत्थान संबंधी कई कानून बने। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई।…

विशेष लेख : होगा हर घर नल,मिलेगा शुद्ध जल, मिशन अमृत से बदलेगा कल, बड़ी जल प्रदाय योजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य

जल है तो जीवन है। जल है तो कल है। यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले हुआ करती थी। लेकिन यह तो बस एक ऐसा संदेश है जो हमें जल संरक्षण का महत्व बताने के दरम्यान इस्तेमाल में लाया जाता है। धरातल पर जल की उपलब्धता वर्तमान में और हमारे आने वाले कल के लिए कितना है और इस दिशा में हम क्या प्रयास कर रहे हैं ? शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं ? कुछ ऐसा सवाल शायद ही किसी के…

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से आज मुख्यमंत्री निवास में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्राप्त धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के तीन वार्डों एवं सीतानदी टाईगर रिजर्व कोर क्षेत्र के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। नगरी पंचायत क्षेत्र से आई वन अधिकार समिति की सदस्य सरस्वती ध्रुव ने कहा की हमारे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। हम सभी इस अधिकार को ले कर पिछले साल से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…

सीतानदी टाइगर रिज़र्व के कोर इलाके में मिला पहली बार मिला सामुदायिक वन संसाधन अधिकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आज गरियाबंद जिले के सीतानदी उदंती टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्रों में बसे पांच गांवों को 5553.26 हेक्टेयर के जंगल पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार सौंपा है। राज्य में टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार सौपने का यह पहला मौका है। सीतानदी उदंती टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्रों में बसे जिन पांच गांवों अधिकार मान्य करने के बाद छत्तीसगढ़ उन गिने चुने राज्यों में शुमार हो गया है जहां यह अधिकार टाइगर रिज़र्व के कोर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल मांदरी नर्तक दलों के साथ थिरके

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास पर आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगरी से आये मांदरी लोक नर्तक दल ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा में उनके साथ मांदर की ताल पर जमकर थिरके। #विश्व_आदिवासी_दिवस (मुख्यमंत्री निवास) pic.twitter.com/aCl9UMqs5Q — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 9, 2021 आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी मुख्यमंत्री के साथ मांदर पर थाप दी और नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमा उईके को सहायक अनुसंधान अधिकारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिवंगत अधिकारी चंद्रकांत उईके की धर्मपत्नी रमा उईके को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने पर रमा उईके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन और सर्व आदिवासी समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन एवं समाज की सेवा का अवसर देने के लिए सभी का…

मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 5 प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया। इस प्रशिक्षण माड्यूल के जरिए जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और न्यायपूर्ण समाज के लिए राज्य सरकार की नितियों और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण माड्यूल में स्वास्थ्य और पोषण,…

ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकार अधिनियम पर वृत्त चित्र का विमोचन किया

मुरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम के संबंध में तैयार वृत्त चित्र (टीजर) का विमोचन किया। यह वृत्त चित्र वन अधिकार मान्यता प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में समुदाय और मैदानी अधिकारियों के लिए मददगार साबित होगा। इस वृत्तचित्र में सामुदायिक अधिकारों और सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों और व्यक्तिगत वन अधिकारों की व्याख्या की गई है। यह वृत्तचित्र आदिमजाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ ने यूएनडीपी-छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से तैयार किया है। वन अधिकार अधिनियम को…

मुख्यमंत्री ने जनजातीय जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स का किया विमोचन

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) द्वारा तैयार की गई जनजातीय जीवन शैली पर आधारित फोटो हैण्ड बुक्स के अंग्रेजी रूपांतरण का विमोचन किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बैगा, गोंड, अगरिया एवं कंवर एवं हल्बा जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स में राज्य की माझी, परधान, गडबा (गदवा) एवं पाव जनजाति के जीवनशैली पर आधारित छायांकित अभिलेखीकरण भी वर्णित है। इसमें इन जनजातियों की उत्पत्ति संबंधी…