मुख्यमंत्री श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। pic.twitter.com/SqxTQmgUm0 — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 23, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल से कृषि मंत्री…

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दो साल बाद भी नन्हें बालक धीमान को दूर से पहचान लिया : बैगा आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर दुलारा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति स्नेह आज फिर एक बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों में नन्हा बालक धीमान वर्या पड़िया भी दो वर्ष बाद मुख्यमंत्री निवास आया था, उसे देखकर मुख्यमंत्री ने दूर से ही उसे पहचान लिया और धीमान को गोद में लेकर दुलारा। धीमान अपने परिजनों के साथ इसके पहले भी दो वर्ष पहले सन् 2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के जन्म दिवस के मौके पर उनके निवास आया था, तब मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रुपए की दी स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड हेतु 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में कल श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी थी। आज #रक्षाबंधन पर श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं का आवास पर आगमन। खूब पढ़ो- आगे बढ़ो- उड़ान भरो…दूर आसमान तक pic.twitter.com/Ut6vXMoBtU — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August…

मुख्यमंत्री ने संस्कृत दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ संपदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को संपूर्ण विश्व ने…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना…

संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा पर विशेष लेख : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित…

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर के साथ आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल फाफाडीह का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की ”स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना“ के अंतर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा के संसाधन सुलभ कराने रायपुर के शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सर्व-सुविधायुक्त आधुनिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक लैब, स्पोर्ट्स कक्ष, लाइब्रेरी…

मुख्यमंत्री से क्रेडा के नवनियुक्त सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ आए क्रेडा के नवनियुक्त सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने क्रेडा का सदस्य बनाये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री अग्रवाल को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री श्री बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर वर्षाे से काबिज परिवारों को उनके रहवासी भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए राजीव गांधी आश्रय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसका उद्देेश्य लोगों को बेदखली के डर से मुक्ति तथा उन्हें काबिज भूमि का मालिक बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस योजना के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी यह कोशिश है कि सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ जल्द से…