मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते एवं राहत में 1 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता एवं राहत को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की है। राज्य के लगभग 4 लाख शासकीय सेवकों एवं 1 लाख 25 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस वृद्धि के फलस्वरूप राज्य शासन पर कुल वार्षिक व्यय भार 1020 करोड़ रूपए आएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल…

विशेष लेख- शिक्षक दिवस : शिक्षा की रोशनी ने दृष्टिबाधित गोपेन्द्र के जीवन में लाया उजियारा

शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे देश का भविष्य निर्माण होता है। समाज को गतिशील बनाकर विकास का आधार प्रदान करने के साथ व्यक्तित्व के विकास में भी शिक्षा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षा एक ऐसी रोशनी है जो किसी के अंधकारमय जिंदगी को संवार कर उजाले की ओर सही दिशा में ले जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी गोपेन्द्र सोनकर की है। भले ही वह अपनी आंखों से देख नहीं पाता। लेकिन गांव के स्कूल में मिली शिक्षा ने उसकी जिंदगी को संवार दिया है। दृष्टिबाधित…

शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष लेख : शिक्षकों के नवाचार से कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले बेहतर विकल्प

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से शिक्षा की जोत को प्रज्ज्वलित कर प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा के पढ़ई तुंहर दुआर नाम से ऑनलाईन और ऑफलाईन तकनीक से बच्चों के लिए शिक्षा में निरंतरता के लिए संगठित रूप से प्रयास किए हैं। कोरोना काल में शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। गत वर्ष मार्च महीने से स्कूल बंद होने की स्थिति में बच्चों को घर पहुंच शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुकरणीय पहल को देशभर…

मुख्यमंत्री ने मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मदर टेरेसा अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और उनकी प्रेरणा से हजारों लोग दीन-दुखियों के सेवा के लिए आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया…

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे…

मुख्यमंत्री ने दादाभाई नौरोजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘ग्रैंड ओल्ड मैन आफ इंडिया’ दादा भाई नौरोजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दादाभाई नौराजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखने वाले महत्वपूर्ण लोगों में से एक थे। वे पारसी बुद्धिजीवी, महान विचारक, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् थे। वे पहले भारतीय थे जो ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य बने। उन्होंने अपने भाषणों में हमेशा स्वराज को प्रमुखता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन के समय…

मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को शामिल होंगे ‘शिक्षा मड़ई‘ में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी ‘शिक्षा मड़ई‘ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 01 बजे आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा रायपुर में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर स्कूल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, महतारी दुलार योजना के बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री…

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के…

राष्ट्रपति करेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक श्री शुक्ला को सम्मानित

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर यह सम्मान समारोह 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से वर्चुअल रूप से आयोजित होगा। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड, जिला बस्तर में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए इस वर्ष पूरे देश से 44 शिक्षकों का…

ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल रोवन एन्सवर्थ ने गौठान की व्यवस्था और वहां की गतिविधियों को सराहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आईं ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट की काउंसेल जनरल रोवन एन्सवर्थ ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी और गोधन न्याय योजना की सराहना की है। ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल सुश्री एन्सवर्थ आज दोपहर रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के आदर्श गौठान नवागांव पहुंचकर वहां पशुधन के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण सहित महिला समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। सुश्री एन्सवर्थ ने पशुधन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निर्मित गौठान और वहां के प्रबंध पर…