रायपुर। ख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से नवम्बर तक 06 माह की अवधि में 04 लाख 44 हजार 683 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 02 लाख 79 हजार 577 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 65 हजार 106 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर…
महीना: दिसम्बर 2021
पत्रकार अधिमान्यता का नवीनीकरण 30 जनवरी तक
रायपुर। जनसम्पर्क विभाग द्वारा वर्ष 2021 के अधिमान्य पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिमान्यता कार्ड का नवीनीकरण दिसम्बर माह से 30 जनवरी 2022 के बीच होगा। अंतिम तिथि के बाद नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी इसके बाद नवीन आवेदन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। ऐसे पत्रकार जिनकी अधिमान्यता पिछले साल जनसम्पर्क छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई थी, केवल वे ही नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है। अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट की लिंक http://jansampark.cg.gov.in/Accreditation/Login.aspx…
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती 3 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान दिया। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। भारतीय स्वाधीनता संग्राम को मजबूत बनाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा छोड़ी गई विचार-मूल्यों की विरासत हमें…
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : मुख्यमंत्री ने दिव्यांग भाई-बहनों को आगे बढ़ाने सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से दिव्यांग भाई-बहनों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिव्यांग दिवस का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समाज में समानता का वातावरण निर्मित करने के साथ ही उनके लिए तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करना है। शारीरिक अक्षमता के कारण कई बार दिव्यांगों को भेदभाव और उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। इसे दूर करने के…
नई सरकार नई पहल : छत्तीसगढ़ के 36 माह, धान खरीदी का साल दर साल बन रहा नया कीर्तिमान
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने मेहनतकश किसानों-ग्रामीणों और मजदूरों के दुख-दर्द समझने वाली सरकार के रूप में छत्तीसगढ़ ने देश में एक अलग छवि बना ली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान हितैषी फैसलों और निर्णयों से महज 36 माह में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। छत्तीसगढ़ की मौसम और जलवायु के साथ-साथ लगभग 80 प्रतिशत लोगों की खेती-किसानी पर निर्भरता को देखते हुए नई सरकार ने खेती-किसानी को लाभकारी बनाने का निर्णय लिया। खेती-किसानी में आधुनिक तौर-तरीके के इस्तेमाल और किसानों को उनकी…
छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति : शासन-प्रशासन तक आसान बनी लोगो की पहुंच
डिजिटल क्रांति के इस आधुनिक दौर में देश दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाते हुए छत्तीसगढ़ में भी आमजनता तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने, शासन प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कसावट लाने जैसे कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का कुशलता और दक्षता के साथ उपयोग किया जा रहा है। चाहे फलैगशिप योजनों की मानिटरिंग की बात हो या हितग्राहियों तक जानकारी और योजनाओं की राशि पहुंचाने का कार्य हो, छत्तीसगढ़ ने कुशलता के साथ आईटी के दूरदर्शिता पूर्ण उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना काल में भी…
खरीदी केंद्रों की व्यवस्था से किसान हुए खुश, धान खरीदी के पहले दिन किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह
रायपुर। प्रदेश में एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। धान खरीदी के पहले दिन किसानों में धान बिक्री के लिए खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में किसान अपने टोकन के अनुसार उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री करने आए। इस दौरान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से किसान संतुष्ट और खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसान किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने नए धान उपार्जन केंद्रों को…
खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी शुरु, किसानों में खासा उत्साह
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। आज…
किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपये, मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बारदाने की दर को 18 रुपए से बढ़ाकर किये 25 रूपए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था। मुख्यमंत्री…
अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्था पर रखें निगाह : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य सचिव की तरह सहकारी समितियों और धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से दौरा कर वहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और किसानों की सहूलियत के लिए केन्द्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान खरीदी सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है, किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, यह सुनिश्चित की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा आज धान…
