रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। देश-दुनिया में इसे सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने परिषद के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को आगे लाने के लिए मिलजुल कर तेजी से काम करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद में कला संस्कृति और…
महीना: दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री ने राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल करने का किया ऐलान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राज्य मंे धान की कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर अब 120 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का ऐलान किया। श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राइस मिलर एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं पर…
राज्यपाल को छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि डॉक्टरों की पी.जी. काउंसिलिंग में करीब साल भर का विलंब हो रहा है, जिसके कारण बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नये बैच नहीं आने से उन पर कार्य भार बढ़ गया है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि उन्हें मिलने वाली छात्रवृत्ति अन्य राज्यों…
छत्तीसगढ़ के गांव के सरकारी स्कूल के छात्रों का प्रोजेक्ट रहा राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल
रायपुर। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित प्रतियोगिता के जारी परिणाम में देश के टॉप 20 प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ के छात्रों के फसलों के बीच में उगे खरपतवारों को पहचानने के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। राज्य के महासमुंद जिले के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा के छात्र वैभव देवांगन और धीरज यादव द्वारा तैयार किया गया है। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के भारतीय पर्यावास सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के इन दोनों…
कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स का होगा ऑटो पंजीयन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संुयक्त बैठक ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के आग्रह पर कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में ऑटो पंजीयन की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री से राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा धान के उठाव एवं मिलिंग की कार्ययोजना, बारदाने के मूल्य में वृद्धि सहित…
