राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर आतिथ्य-सत्कार की प्रशंसा करते हुए फिलीस्तीन ने कहा : शुक्रिया

रायपुर। असंबली ऑफ द स्टेट ऑफ फिलस्तीन, ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फिलस्तीनी काउंसलर तथा फिलस्तीनी बैंड के किए गए आतिथ्य सत्कार की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। Thank you for your kind words. It was a pleasure to host all our performers and participants. Look forward to seeing you again 🙏@Palestine_UN pic.twitter.com/5TUAKLTTSb — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 15, 2021 फलस्तीन के राजदूत अदनान एम. ए. अबुल्हायजे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजे गए पत्र में कहा है…

छत्तीसगढ़ में व्यापार-व्यवसाय को मिल रही नई ऊंचाईयां : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज शाम राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे…

छत्तीसगढ़ को धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति दी जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से केंद्रीय वित्तमंत्री डॉ. निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित देश के सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से राज्य के कई वित्तीय मामलों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम एवं द्वितीय तिमाही में निर्धारित पूंजीगत व्यय के 35 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य धान का कटोरा कहा जाता है, यहां विपुल मात्रा…

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समानता के अवसर से बढ़ेगी लैंगिक समानता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं ऑक्सफैम इंडिया द्वारा लैंगिक समानता के लिए आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों के साथ समानता के अवसर मिलने पर लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से बढ़ा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में जनजाति संस्कृति का गहरा प्रभाव रहा है। जनजाति संस्कृतियों में महिला और पुरुष की लैंगिक समानता पर अधिक जोर होता है। इस तरह से…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित

रायपुर। देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज शाम राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित@bhupeshbaghel pic.twitter.com/eh4i4NHo3j — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 15, 2021 छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप एक दिसम्बर से होगी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। मंत्री श्री भगत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसानों की पंजीयन संबंधी शिकायतें आ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पंजीयन की तिथि तक आवेदन करने वाले नये किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए किसानों के पंजीयन संबंधी तकनीकी त्रुटि को शीघ्र सुधार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी बधाई इस पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सब के मंगल कार्य पूर्ण हों।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय शिक्षा समागम के उद्घाटन समरोह में छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा को लेकर किए गए नवाचार प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बालदिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय शिक्षा समागम के उद्घाटन से पहले छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा को लेकर किए गए नवाचार प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूलों में अपनाए गए नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि समागम में विभिन्न राज्यों से आये…

वैश्विक महामारी के कारण बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बच्चों की शिक्षा की रणनीति बनानी होगी : डॉ. अभिजीत बनर्जी

रायपुर। नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डॉ. अभिजीत बनर्जी ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बच्चों की शिक्षा की रणनीति बनानी होगी। उन्होंने कोविड-19 के कारण शिक्षा व्यवस्था पर हुए असर को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरोना काल में औपचारिक शिक्षा संस्थानों के बंद रहने के कारण बच्चों की सीखने-सिखाने की प्रक्रिया बुरी तरह बाधित हुई है। बच्चों के सीखने…

मुख्यमंत्री ने किया शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों की प्रदर्शनी का अवलोकन, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह और शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। अतिथियों के निरीक्षण के दौरान ‘खिलौनों से सीखना’ के स्टाल में मुंगेली की…