रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नारायणपुर प्रवास के दौरान बस्तर की प्राचीन संस्कृति एवं परम्परा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से घोटुल निर्माण और देवगुड़ियों के विकास की घोषणा का आदिवासी समाज ने स्वागत किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि घोटुल के निर्माण से आदिवासियों की संस्कृति एवं प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवन प्राप्त होगा। घोटुल, आदिवासी समाज की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ…
साल: 2021
मुख्यमंत्री ने बीजापुर में बच्चों के साथ सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बॉलीबॉल सहित कई खेलों का लिया आनंद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबाल सहित कई खेलों का आनंद लिया। उन्होंने यहां लोहा पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण के बाद खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए स्थानीय बच्चों के साथ खेलों का जमकर आनंद लिया। मुख्यमंत्री सॉफ्टबॉल का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच पहुंचे और उन्होंने सॉफ्टबॉल खेल में हाथ आजमाया। यहां नवमीं कक्षा की छात्रा रेणुका चेलक ने मुख्यमंत्री के लिए बॉल थ्रो किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सॉफ्टबॉल स्टिक से जमकर हाथ चलाया। लगभग दस बार उन्होंने…
मुख्यमंत्री ने गौठान में आत्मनिर्भर होती महिलाओं से मिलकर जताई खुशी, महिलाओं ने भेंट की अपनी कृतियां
रायपुर। गौठानों से गरीबों को आर्थिक रुप से समृद्ध करने का सपना साकार होते देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान यहां नगरपालिका द्वारा संचालित गौठान पहुंचे और विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों में संलग्न महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री के गौठान पहुंचने पर खुश महिलाओं ने मुख्यमंत्री को गोबर से बने दीया, गमला, मूर्तियां भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी महिला स्वसहायता समूह की महिलाआंे से रुबरु होकर गाय एवं भैंस पालन से दुग्ध उत्पादन और गोबर…
मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले को दी 328 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 328 करोड़ रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी, जिसमें 241 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 72 कार्यों का भूमिपूजन तथा 86 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के 54 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर बीजापुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण तथा महादेव तालाब सहित लोहा डोंगरी पार्क एवं शहरी गौठान बीजापुर का अवलोकन किया। भूमिपूजन किये जाने वाले कार्यों में दूरस्थ अबूझमाड़ ईलाके के गांवों…
मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष से कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। बीजापुर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए सहित जिले के 12 तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने और जिले में 10 सड़कों के विकास तथा भैरमगढ़, आवापल्ली एवं मंदेर में बस…
मुख्यमंत्री ने फूलझाडू प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन, मुख्यमंत्री ने महिलाओं से की बातचीत, मार्केटिंग की जानकारी ली
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय नारायणपुर में वन विभाग द्वारा संचालित फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां स्थानीय आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से मिले और उनसे झाडू निर्माण से लेकर उसके मार्केटिंग के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से फूलझाड़ू के लिए कच्चे माल, मिलने वाली मजदूरी आदि के…
नारायणपुर अब पिछड़ा न रहे, योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्राम गृह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी का परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर अपने पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि तेजी से विकास के लिए जाना जाए, यह हम सबका संयुक्त प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने की बात कही। ▶️ नारायणपुर अब पिछड़ा न रहे, योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे-मुख्यमंत्री श्री बघेल…
मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ के बच्चों के हैरतअंगेज मलखंभ प्रदर्शन को सराहा
रायपुर। मलखंभ के खिलाड़ियों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारायणपुर में एक बार…
छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी में आज युवाओं से रूबरू हुए। रेडियोवार्ता की यह कड़ी युवाओं को समर्पित रही। मुख्यमंत्री ने युवाओं द्वारा रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है। जो हम सबके सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत…
हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात्रि रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी जी ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने…
