मुख्यमंत्री की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल, गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास के लिए गांवों में तैयार उत्पादों को शहरों के मार्केट से जोड़ने की नई पहल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग के लिए शहरों में आधुनिक शोरूम की तरह सी-मार्ट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध…

राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन को बढ़ावा देने और जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के साथ देश के अन्य राज्यों में भी रासायनिक खाद की कमी की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी, साथ ही स्वाईल हेल्थ अच्छी होगी और अच्छी गुणवत्ता की कृषि उपज मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण रासायनिक खादों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति में कठिनाई हो रही है, इसलिए रासायनिक…

व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरी कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांव को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं। कपड़ा व्यापारी डिजाइनरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कपड़ा, डिजाइन और उत्पादन का ऑर्डर दें। राज्य सरकार इसके लिए जमीन, शेड और मशीन उपलब्ध कराएगी। इससे लोगों को रोजगार के साथ ही ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का कपड़ा भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए व्यापारी, जिला कलेक्टर के साथ…

मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर धीमी कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की, बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह तक करें पूर्ण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों के फरार संचालकों के विरुद्ध धीमी कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाये। इसी प्रकार चिटफंड संचालकों की संपत्तियों की नीलामी पर अपेक्षित प्रगति ना होने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया में विलंब होने को गंभीरता से लिया और कहा कि भर्ती प्रक्रिया हर हाल में जनवरी 2022 तक पूर्ण की जाये। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्जीय गांजा तस्करी पर रोक लगाने के सख्त…

राष्ट्रपति के हाथों पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने डॉ. बारले को दी बधाई

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नर्तक राधे श्याम बारले को आज पद्म श्री सम्मान से विभूषित किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुविख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री सम्मान की गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बारले को दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधेश्याम बारले पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़…

विशेष लेख : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गरीबों से रही नाता जोड़, दूर हो रही अस्पतालों की दौड़

बेहतर स्वास्थ्य एवं बीमारी में समुचित इलाज का सपना प्रदेश के हर नागरिकों का था। स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी कल्पना थी कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा के साथ हर छोटी बड़ी बीमारियों का इलाज समय पर और सहजता से हो। इलाज के लिए किसी भी व्यक्ति या परिवार को पैसे के लिए न जूझना पड़े। उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और सूझबूझ से स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में रणनीति बनाना शुरू किया और ऐसी योजना का ताना-बाना बुना कि झुग्गी इलाकों में रहने वाले गरीब…

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस पर्व पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है। श्री…

संघर्ष का दूसरा नाम है शहीद नंदकुमार पटेल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शहीद नंदकुमार पटेल हमेशा सक्रिय रहते हुए किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला एवं युवाओं के उत्थान व विकास के लिए लगातार काम करते रहे। शहीद नंदकुमार पटेल संघर्ष का दूसरा नाम थे। उनका छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर, किसानों, आदिवासी मजदूरों, महिलाओं व युवाओं सहित सभी वर्गाे के विकास के लिए जो संकल्प व सपना था उसको साकार करने के लिए आज छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायगढ़ जिले के विकसखंड मुख्यालय खरसिया के विश्राम गृह…

100 साल पुराने मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री : किसानों को एक नवंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त मिलने और अच्छी धान फसल से छत्तीसगढ़ के बाजार हुए गुलजार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई में आयोजित होने वाले मड़ई मेले में पहुंचे। यह मड़ई मेला जिले में लगने वाले सबसे आरंभिक मड़ई मेलों में से एक है तथा पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े मेले में से एक है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 1 नवंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों के खाते में आई। यह धनतेरस के एक दिन पूर्व था। इस वजह से बाजार में भी अपेक्षित…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखण्ड मुख्यालय खरसिया में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग साढे़ 10 फीट ऊंची यह प्रतिमा विश्राम गृह के सामने स्थापित की गई है, इसे तांबा, जिंक, लेड व टिन के मिश्र धातु से तैयार किया गया है। आज खरसिया में शहीद स्व. नंदकुमार पटेल जी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। यह एक प्रेरणा स्थल के रूप में हम सबको प्रेरित करता रहेगा। लगभग 10.5 फीट ऊंची यह प्रतिमा विश्राम गृह के सामने…