राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान : मुख्यमंत्री ने श्री चौहान को बधाई दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण !!!राज्य के सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान जी को आज नई दिल्ली में ( @rashtrapatibhvn ) राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री से सम्मानित किया गया। #PadmaAwards2020 #Chhattisgarhpride pic.twitter.com/b3pjrS1Fmn —…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनधिमण्डल ने परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और ट्रांसपोर्टरों के हित में राज्य शासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों के लिए आभार जताया। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अचल भाटिया, अमित सूरी, सुधीर अग्रवाल, अंजय शुक्ला, सुखदेव सिद्धू, गौरव प्रताप सहित…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यंमत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली का खास तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदैव पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के हित हेतु संवेदनशील रहते हैं, उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। सभी जिलों में सिपाही से हवलदार हेतु 2952 एवं…

मुख्यमंत्री ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती रामानुजगंज विधायक और सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह व उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चिकित्सकों से विधायक श्री सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पत सिंह पिछले कुछ दिनों से इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य…

राज्योत्सव-2021 के समापन अवसर पर विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित हुई विभूतियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण सम्मानों से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संसदीय सचिव, सांसद, विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अलंकरण पुरस्कारों में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से दिन-रात जुटे रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से साइंस कॉलेज मैदान में मुलाकात की उन्हें आयोजन की सफलता में उनके योगदान के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से दिन-रात जुटे रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में उनके योगदान के लिए बहुत बधाई। हार्ड वर्क और…

राज्योत्सव में दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने बांधा शमां, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति को सराहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने एकसाथ मिलकर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संयुक्त रूप से प्रस्तुत कार्यक्रम में अमित, हिमांशू जोशी और नीरज आर्य के गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मन्त्रिमण्डल के सदस्यगण एवं अन्य अतिथिगणों ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडियन ओशन द्वारा छत्तीसगढ़ पर गाए गीत को खूब पसंद किया। राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव 2021 समापन समारोह#CGTurns21 pic.twitter.com/0c2lGs40HE —…

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साइंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, संचालक सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आज साइंस कॉलेज में जनसम्पर्क विभाग द्वारा भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कालीबाड़ी चौक रायपुर में स्वर्गीय इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर एजाज ढेबर, विधायक धरसींवा अनिता योगेन्द्र शर्मा, सभापति नगर पालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे, जिला कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साहस, संकल्प एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी के कालीबाड़ी चौक,…