रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में बस्तर संभाग के माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माहरा समाज की मांग पर बस्तर हाई स्कूल का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर और धरमपुरा पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम धरमु माहरा के नाम पर करने की घोषणा की।…
साल: 2021
मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 21 लाख किसान भाईयों के बैंक खाते में अंतरित की 1500 करोड़ रूपए की राशि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राज्योत्सव के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण किसान भाइयों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि 1500 करोड़ रुपए तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं ,गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए शामिल…
मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का गिफ्ट पैक ’जोरन’ किया लांच
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड और महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों के स्मॉर्ट फूड वर्जन ’जोरन’ का गिफ्ट पैक लॉच किया। व्यंजनों के इस पैक में बाजरा की बर्फी, दरभा कॉफी, रागी के कुकीज़, बाजरा और बस्तर काजू के कुकीज, मिलेट से बने पीड़िया, पपची, ठेठरी आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड से नागरिक घर बैठे ही मुफ्त में इलाज कराने हेतु अग्रिम अपॉइनमेंट ले सकेंगे।…
गौठानों को अपने गांवों की पहचान बनाएं : मुख्यमंत्री की ग्रामवासियों से अपील
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के ग्रामीणों से गांव में निर्मित गौठानों को पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ स्वावलंबन एवं आय उत्पादक गतिविधियों के प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित कर उसे अपने गांव की पहचान बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि दीपावली के बाद हम गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि गांव में गोधन को हम लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। गोवर्धन पूजा के…
मुख्यमंत्री ने ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ पुस्तकों का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ के समापन समारोह में चार पुस्तकों ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ का विमोचन किया। इनमें से एक कृति ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, बस्तर संभाग और वहां निवास कर रही जनजातियों के विकास पर केन्द्रित है। दूसरी कृति ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’ 1971 की जंग में भारत की ऐतिहासिक जीत, सैनिकों के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न…
मुख्यमंत्री से राज मानस संघ, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम विधायक संजारी-बालोद संगीता सिन्हा के नेतृत्व में आए राज मानस संघ, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की और राम वन गमन पर्यटन परिपथ, कौशल्या माता मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य और चंदखुरी महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने शॉल, श्रीफल और रामचरितमानस की प्रति भेंट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया। राज मानस संघ के अध्यक्ष अर्जुन पुरि गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में प्रभु श्री राम से जुड़ी धरोहर को सहेजने का कार्य…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बूढ़ातालाब के आकर्षक तट पर ‘छत्तीसगढ़ लोक कला शिल्प संसार‘ का किया अवलोकन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब स्थित बेहद आकर्षक और रोशनी से जगमगाते छत्तीसगढ़ लोक माटी शिल्प परिसर पहुंचे और वहां ‘छत्तीसगढ़ लोक कला शिल्प संसार‘ विक्रय सह-प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना तथा आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में गोबर तथा माटी के दीया सहित दीवाली की अन्य पूजन सामग्री खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान लोगों से अपील भी की कि स्थानीय विक्रेताओं और…
मंच पर विदेशी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी गाना महुवा झड़े में थिरके मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन अवसर पर देर रात तक आदिवासी नृत्य दलों ने रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां दी। गीत, संगीत, नृत्य और रंगों के सम्मोहन में दर्शकों के साथ ही अतिथिगण भी देर रात तक बंधे रहे। ऊपर मंच पर कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण एवं अतिथिगण और नीचे दर्शकों के पैर छत्तीसगढ़ी गाना महुआ झड़े में लगातार थिरकते रहे। गत दिवस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में मंच पर विदेशी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी गाना 'महुआ झरे' में थिरके मुख्यमंत्री एवं मन्त्रीगण#TribalFestivalCG pic.twitter.com/FFGi1Uttc7…
सभी के प्यार और सहयोग से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप लिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के रंगा-रंग समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि – आदिवासी संस्कृति, आदि दर्शन है। इसको आत्मसात करना होगा। इसको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके बिना हमारा अस्तित्व पूरा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया है, परन्तु यह आयोजन आप सबके प्यार और सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले लिया है। गीत-संगीत, नृत्य, वाद्य और वादन के जरिए एक नया समाज…
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में उन्होंने अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
