रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करने में पत्रकारों की अहम भूमिका थी। चाहे गांधी जी हों, तिलक हों, पंडित मोतीलाल नेहरू हों या गणेश शंकर विद्यार्थी। इन्होंने देश की स्वातंत्र्य चेतना को पत्रकारिता के माध्यम से स्वर दिये। उनके दिये गये संस्कार न्यू मीडिया के लिए धरोहर की तरह हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में उन्होंने पत्रकारिता की भूमिका स्थापित की। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चौथे स्तंभ की प्रखर भूमिका में पत्रकारिता रही।…
साल: 2021
देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा इतनी त्वरित सहायता मिली, बड़ी आपदा से बचे
रायपुर। भिलाई के सभी 55 यात्री आज उत्तराखंड से सुरक्षित लौट आये। इतने बड़े हादसे से निकलने के बाद की खुशी उनकी आँखों में स्पष्ट झलक रही थी। भरी हुई आँखों से उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद का मंजर बहुत डरावना था। हमने हिम्मत नहीं हारी, अपनी सरकार पर भरोसा रखा। बहुत जल्दी डोगरा बटालियन की टीम पहुँची और हम सबको सुरक्षित पहुंचाया। कुछ किमी हमें पैदल चलना पड़ा। हमें राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि आप सभी आश्वस्त रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पूरी घटना पर नजर…
विशेष लेख : जेनेरिक मेडिसिन, महंगी स्वास्थ्य सेवा के दौर में एक बड़ा वरदान
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2021 को जेनेरिक दवा दुकान की श्रृंखला श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया है। राज्य में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने की कड़ी में यह एक और नया कदम है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन भी किया जा रहा है, जिसका लाभ राज्य के सभी लोग उठा रहे हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य को बेहतर करने हाट बाजार क्लीनिक योजना…
धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स की बढ़ रही लोकप्रियता, चितरंजन ने 350 रूपए की मल्टीविटामिन की दवा 100 रूपए में खरीदी
रायपुर। राजनांदगांव शहर में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से जनसामान्य को ब्रांडेड कंपनी की गुणवत्तायुक्त जेनरिक दवाईयां सुगमतापूर्वक मिल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के शुभारंभ के बाद शहर में इसकी लोकप्रियता बढऩे लगी है। सस्ती दवा मिलने से गरीब एवं जरूरतमंद इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम तुमड़ीबोड़ के चितरंजन साहू ने बताया कि उन्होंने आज रेलवे स्टेशन स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 100 रूपए में मल्टीविटामिन की दवाई ली है। उन्होंने बताया कि बाहर की दवा दुकानों में यही दवाई 350…
लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
रायपुर। लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी किशोर शैलेंद्र के जीवन-संघर्ष के बारे में मीडिया से जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उन्हें रायपुर बुलवाकर आईजी-एसपी कान्फ्रेस के दौरान मुलाकात की। उन्होंने श्री शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित किया। एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ ऑनर‘ में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा पूछे जाने पर श्री शैलेन्द्र ने बताया कि उनकी उम्र 16 वर्ष है और…
प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस में दो टूक कहा कि- प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से आ रहे नशीले पदार्थ छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांजे की एक पत्ती भी दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने देना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि साम्प्रदायिक और धर्मान्तरण जैसे संवेदनशील मामलों…
धन्वंतरी योजना की मॉनिटरिंग कलेक्टर की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी, दुकानों हेतु स्थल चयन शहर के मध्य करें : मुख्यमंत्री
रायपुर। पहले ही दिन धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर हेतु नागरिकों के उत्साह को देख मुख्यमंत्री ने शेष दुकानों को भी एक माह के भीतर प्रारम्भ करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में सभी प्रकार की दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी कलेक्टर और संबंधित नगर निगम आयुक्त एवं सीएमओ की होगी। बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी.पिल्ले, मुख्यमंत्री के…
पुलिस जवानों के समर्पण और कर्तव्यपरायणता से समाज को मिल रही सुरक्षा : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर। पुलिस के जवान मातृभूमि की सेवा के लिये अपने जीवन की भी परवाह नहीं करते हैं। हम आज अपने घरों में सुरक्षित हैं, क्योंकि पुलिस के जवान दिन-रात पूरे समर्पण भाव से अपनी ड्यूटी में तैनात रहते हैं। आज पुलिस स्मृति दिवस का अवसर उन वीर जवानों के शौर्य की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उक्त बातें राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज चौथी वाहिनी, छसबल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।…
हर हाल में स्वास्थ्य सुविधायें दूरस्थ अंचल के नागरिकों तक पहुंचायें : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जनवरी से समस्त कलेक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे हाट बाजारों में जहां मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना अब तक शुरू नहीं हुई है, वहां इस योजना को प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाट बाज़ार क्लिनिक की मोबाईल मेडिकल यूनिट की मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम से कलेक्टरों को स्वयं करने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने पहुंचविहीन क्षेत्रों में नवाचार करने, बाईक एम्बुलेंस जैसी योजना पर स्थानीय स्तर पर विचार करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हर हाल में स्वास्थ्य…
वन अधिकार पत्र लाभान्वित हितग्राहियों के आजीविका का संवर्धन करना अत्यावश्यक, ज़िला प्रशासन करे कार्यवाही : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों के आजीविका संवर्धन के कार्य ज़िला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किए जाए। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में मैदानी क्षेत्रों के कलेक्टर विशेष ध्यान दें, इससे लोगों को आजीविका संवर्धन के साथ साथ पर्यावरणीय लाभ भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने नाले के किनारे अथवा भाटा ज़मीन के चिन्हांकन हेतु अभियान चला कर सिंचाई की व्यवस्था करने के निर्देश सभी कलेक्टर को दिए। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण और विपणन के लिए तैयार की जाए…
