युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनके प्रोत्साहन के लिए युवा महोत्सव बेहतर मंच : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में उच्च स्तरीय विभागीय अधिकारियांे की बैठक ली। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में होगा। महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग तथा 40 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक प्रतियोगिताएं होगी। बैठक में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे भी…

गरीब पिता की मदद के लिए बैलों की जगह खुद जुत कर खेती करने वाली बेटियों के हौसले को मुख्यमंत्री ने सराहा, परिवार को 04 लाख की मदद मंजूर की

रायपुर। अपने गरीब किसान पिता को खेत बेचने से रोकने के लिए उनकी मदद के लिए बैलों की जगह खुद हल में जुत जाने वाली दो बेटियों की कहानी प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस परिवार के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कोंडागांव जिले के उमरगांव के निवासी 22 साल की हेमबती और 18 साल की लखमी की कहानी अखबरों में प्रकाशित हुई थी। उनके पिता अमल साय एक गरीब किसान हैं। मां भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। गरीबी की वजह…

छत्तीसगढ़ को मिला मोस्ट इंप्रुव्हड स्टेट इन इनवायरमेंट अवार्ड, इंडिया टुडे के सीनियर एसोसिएट एडीटर नरोन्हा ने मुख्यमंत्री बघेल को सौंपा पुरस्कार

रायपुर। इंडिया टुडे स्टेट ऑफ स्टेट्स 2021 कान्क्लेव में मोस्ट इंप्रुव्हड स्टेट इन इनवायरमेंट केटेगरी में छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। आज मुख्यमंत्री निवास में इंडिया टुडे के सीनियर एसोसिएट एडीटर राहुल नरोन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यह पुरस्कार सौंपा। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा भी उपस्थित थे। इंडिया टुडे द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य वर्ष 2018 में 17वें, वर्ष 2019 में 6वें तथा वर्ष 2020 में दूसरे पायदान पर रहते हुए वर्ष 2021 में पहले पायदान पर है। इसी तरह इंडिया…

मुख्यमंत्री ने ‘गोधन न्याय मिशन‘ के संचालन के लिए जारी की 50 लाख रूपए की राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना को मिशन मोड पर संचालन किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा ‘गोधन न्याय मिशन‘ का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में ‘गोधन न्याय मिशन‘ के सुचारू संचालन के लिए 50 लाख रूपए की राशि जारी की। इस अवसर पर गोधन न्याय मिशन के अध्यक्ष कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार और गोधन न्याय…

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने भारत निर्माण में श्री अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में भारत को एक मजबूत नींव दी, जिस पर आज विविधताओं से भरा देश एकजुट होकर निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। श्री बघेल ने कहा है कि अनेक भाषाओं के जानकार…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मखाना प्रसंस्करण केन्द्र का किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना की राशि के अंतरण कार्यक्रम में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम लिंगाडीह में छत्तीसगढ़ के प्रथम मखाना प्रसंस्करण केन्द्र ‘मखाना खेती, प्रसंस्करण एवं विपणन केंद्र‘ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लिंगाडीह के ओजस फार्म में मखाने की खेती प्रारंभ करने वाले स्वर्गीय कृष्ण कुमार चंद्राकर दाऊ जी के नाम पर इस फार्म में उत्पादित मखाना की ‘दाऊजी‘ ब्रांड नाम से लांचिंग की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, राज्यसभा सांसद छाया…

वर्मी कम्पोस्ट डीएपी खाद का बेहतर विकल्प : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 44 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों और महिला समूहों को 48 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल…

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। विनोद दुआ भारतीय टीवी पत्रकारिता के पुरोधा थे. वे सिर्फ़ एक पत्रकार नहीं बल्कि अपने आपमें पत्रकारिता का एक संस्थान थे. पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली, उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए. उनके निधन पर मेरी विनम्र…

पुलिस जवानों को आवास आवंटन का काम पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों को शासकीय आवास आवंटन का काम पूरी पारदर्शिता पर गंभीरता के साथ करने के निर्देश पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों को आवास आवंटन का काम उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता के साथ किया जाए और काम में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उन्होंने डीजीपी सहित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को इस कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस के जवान 24 घण्टे जनता की सेवा में लगे रहते…

मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी, साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। भारतीय नौसेना दिवस पर सभी नौसैनिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आज पूरा राष्ट्र आपसे कह रहा है- आप हैं, तो हम हैं। #IndianNavyDay 🇮🇳 — Bhupesh…