रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर में वर्धा की तर्ज पर बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नयी पीढ़ी को गांधीवादी विचारधारा से परिचित कराने के लिए गांधी सेवा ग्राम से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश भर के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास होना चाहिए। उन्होंने गांधी सेवा ग्राम को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस…
साल: 2021
मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण, छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध
रायपुर। छत्तीसगढ़ में न केवल लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है बल्कि उनकी प्रासेसिंग कर अनेक प्रकार के हर्बल औषधि और उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन कार्यों से युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन राव ने आज राजधानी रायपुर के कलेक्टरेट के समीप जी.ई रोड में हर्बल उत्पाद विक्रय केन्द्र संजीवनी का निरीक्षण किया। उन्होंने इन केन्द्रों में प्रसंस्करण इकाईयों से तैयार किए गए लगभग 120 प्रकार के हर्बल उत्पादों का मार्केटिंग एवं विक्रय की…
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब और प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन राव ने आज यहां राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित शहीद स्मारक विद्यालय में बनाए गए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने इस दौरान बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई और उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण…
गौठानों में बनाए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आत्मनिर्भर बन रही हैं ग्रामीण महिलाएं, मुख्यमंत्री ने पारागांव के गौठान में महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों का लिया जायजा
रायपुर। गांधी जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए चलाई जा रही सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के अंतर्गत पारागांव में बनाए गए गौठान का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सचिन राव के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा गौठानों में स्थापित किए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में की जा रही आर्थिक गतिविधियों का जायजा लिया। पारागांव के गौठान में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल और श्री राव ने महिला समूहों द्वारा किए जा रहे मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी…
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
रायपुर। आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सचिन राव के साथ नया रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सेवा ग्राम के लिए नवा-रायपुर 76.5 एकड़ की जमीन चिन्हांकित की गई है। यह स्थान नया रायपुर के लेयर वन से लगा हुआ…
एलेक्सा में अपने बारे में सुनकर मुख्यमंत्री मुस्करा उठे
रायपुर। जिला प्रशासन बस्तर द्वारा स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहायता देने के लिए एलेक्सा का वितरण स्कूलों में किया गया है। आर्दश माड़पाल स्कूल में आयोजित गणित-विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकासखंड लोहण्डीगुड़ा के बच्चों द्वारा लगाए गए एलेक्सा के स्टाल पर पहुंचे। एक बच्चे ने इस दौरान एलेक्सा से पूछा कि – भूपेश बघेल कौन है ? एलेक्सा ने बताया कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। एलेक्सा ने श्री बघेल के राजनीतिक सफर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।…
माड़पाल स्कूल के नवाचारों का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री
रायपुर। बस्तर के ग्रामीण अंचल के माड़पाल शासकीय स्कूल के बच्चे अपने स्कूल की प्रयोगशाला में थ्रीडी प्रिंटर का उपयोग कर रहे हैं, ड्रोन का मॉडल तैयार कर रहे हैं, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में फिटकरी बनाने जैसे कई प्रयोग कर दक्षता के साथ कर रहे हैं। साथ ही स्मार्ट क्लास में अत्याधुनिक तरीके से ज्ञानार्जन भी कर रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़पाल की पहचान आज बस्तर जिले के सर्व सुविधायुक्त उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में है। इस स्कूल के विषय मे सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने…
मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाइयों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने अमन-शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन पूरी दुनिया में हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गरीबों और यतीमों को सदका,खैरात व दान देने की भी प्रथा है। हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उन्होंने पूरी दुनिया…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे जगदलपुर के पत्रकार भवन, प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण की दी मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बस्तर संभाग के नये भवन निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के नयापारा स्थित पत्रकार भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के साथ चर्चा की। पत्रकारों द्वारा इस अवसर प्रेस क्लब के नये भवन की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण हेतु जमीन का पट्टा देने तथा पत्रकारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह भी…
गिरोला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत
रायपुर। गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और सांसद दीपक बैज भी साथ पहुंचे। गिरोला में बनाये गए अस्थायी हेलीपेड़ में मुख्यमंत्री का स्वागत बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक नर्तकों द्वारा…
