रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रवास के दूसरे दिन बकावण्ड विकासखण्ड के गिरोला में पुजारी, सिरहा, गुनिया व समाज प्रमुखों से मुलाकात कर चर्चा की। मुख्यमंत्री के गिरोला आगमन पर वहां के पुजारी, सिरहा, गुनिया व समाज प्रमुखों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माता हिंगलाजिन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, स्कूल और भवन बनाना तो सभी सरकारों का काम है। लेकिन हमारी सरकार का उद्देश्य सड़क, स्कूल…
साल: 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता हिंगलाजिन की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन बकावंड विकासखंड के गिरोला स्थित माता हिंगलाजिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसदद्वय दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक राजमन बेंजाम तथा क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी इस दौरान मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माता हिंगलाजिन की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की…
मुख्यमंत्री ने लालबाग मैदान में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण, युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया, किया उनका उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कल रात जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में 87 लाख 37 हजार रूपये की लागत से स्थापित की गई हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायकों ने युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ। pic.twitter.com/xr3WogIqUQ — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 18, 2021 इस दौरान बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज एवं…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल
रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रात बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों के साथ भोज…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कलागुड़ी का लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में दलपत सागर के निकट बनाये गए कलागुड़ी (बस्तर आर्ट गैलरी) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर की हस्तशिल्प कलाओं के निर्माण की जीवन्त प्रदर्शन के लिए निर्मित इस परिसर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटिश शासन काल के दौरान इस भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। वर्तमान में इसका उपयोग लोक निर्माण विभाग द्वारा अभियांत्रिकी कार्यशाला के रूप में किया जा रहा था। बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से सैलानियों के साथ युवा…
मुख्यमंत्री ने गोल बाजार व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी किया अनावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के गोल बाजार में बनने वाले नए व्यावसायिक परिसर का भूमि पूजन किया। शहर के हृदय स्थल दंतेश्वरी मंदिर के नजदीक कुल 37 करोड़ रुपए की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त परिसर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा नौ करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से किए जाने वाले इसके पहले चरण के कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन स्थल पर गोल बाजार…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दलपत सागर में पाथवे, पेंटिंग, विद्युतीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नगर वासियों को दलपत सागर आईलैंड के उत्तरी छोड़ में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनाए गए पाथवे, पेंटिंग एवं विद्युतीकरण कार्य तथा 76 लाख रूपए की लागत से किये गए सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। वहीं दलपत सागर आईलैंड में ही 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से दलपत सागर के उत्तरी छोर में दुकान निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
बस्तर की जनजातीय संस्कृति को सहेजने और संवारने में ‘बादल एकेडमी’ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के समीप आसना ग्राम में बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) के नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय संस्कृति के केन्द्र के रुप में प्रसिद्ध बस्तर के लोक नृत्य, स्थानीय बोलियां, साहित्य एवं शिल्पकला के संरक्षण और संवर्द्धन में आज शुरू हुई बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज (बादल) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस केन्द्र की स्थापना 5 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से की गई है।…
बस्तर के विकास की चर्चा का सार्थक स्थल है मुरिया दरबार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार को विश्वसनीय दरबार बताते हुए कहा कि इस दरबार में की गई मांगे पूरी होती हैं। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत सिरहासार में आज आयोजित मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने टेम्पल कमेटी के लिए एक लिपिक और एक भृत्य की भर्ती की घोषणा करने के साथ ही यहां स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण वीर झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की।…
बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) के सुचारू संचालन के लिए नियमित बजट में किया जाएगा प्रावधान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर की जनजाति संस्कृति को सहेजने और संवारने के लिए आज जिस बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) का लोकार्पण किया गया है उसके सुचारू संचालन के लिए इस अकादमी के वित्त पोषण के लिए नियमित बजट में प्रावधान किया जाएगा बस्तर की यह अकादमी राजनांदगांव के नाचा केंद्र और रायगढ़ के चक्रधर कलाकेंद्र के बाद ऐसी तीसरी संस्था होगी, जिसे संस्कृति विभाग के माध्यम से वित्त पोषण प्राप्त होगा मुख्यमंत्री ने आज देवी मड़ई में आयोजित समारोह को संबोधित…
