रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी को बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने वहां मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी। आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर रतनपुर पहुंचकर मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। pic.twitter.com/494WrVDMHg — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 13, 2021 इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक…
साल: 2021
मुख्यमंत्री ने पाटन में 7.22 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न भवनों का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन में 7 करोड़ 22 लाख रूपए से अधिक की लागत से नवनिर्मित विभिन्न भवनों का लोकार्पण किया। इन नवनिर्मित भवनों में पाटन विश्राम भवन (सर्किट हाउस), नवीन जनपद पंचायत भवन, जनपद संसाधन केंद्र और अनुविभागीय कार्यालय भवन शामिल है। इन भवनों में सर्किट हाउस 3 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बना है। वहीं एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नवीन जनपद पंचायत भवन, एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से जनपद संसाधन केंद्र और लगभग…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती हैै। सभी प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व दुर्गाष्टमी पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। माता रानी हम सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें एवं अन्याय से लड़ने की शक्ति प्रदान…
नरवा विकास से जल-जंगल और जैव विविधता के संरक्षण को मिली मजबूती : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वनांचल में राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही नरवा विकास योजना से वनवासियों के उत्थान सहित वन संवर्धन के कार्यो को काफी मजबूती मिली है। साथ ही वनाश्रितों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध हुआ है। वनक्षेत्रों में जल उपलब्धता की दृष्टि से नरवा विकास योजना वनवासियों के लिए संकटमोचक साबित होगी। इस योजना की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैम्पा मद से नरवा विकास…
मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों को जारी रहेगी कोयले की सुचारू आपूर्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों के लिए एसईसीएल द्वारा प्रतिदिन 29 हजार 500 मेट्रिक टन कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एसईसीएल के सीएमडी ने इसके लिए सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के दौरान एसईसीएल के सीएमडी से कहा कि छत्तीसगढ़ की खदानों से कोयला निकालकर छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों को कोयले की आपूर्ति की जाती है। चूंकि छत्तीसगढ़ से…
गोबर से बिजली बनाकर छत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के गांव आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जल्द ही गोबर से बिजली उत्पादन कर अब छत्तीसगढ़ के गांव बिजली के मामले में भी आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने की शुरूआत तीन गौठानों रायपुर, बेमेतरा और दुर्ग जिले के एक-एक गौठान से की गई है। इसका विस्तार सभी गौठानों में करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। श्री बघेल ने कहा कि अब प्रदेश में मिशन…
नरवा विकास योजना : अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में काफी मददगार
रायपुर। अचानकमार टाईगर रिजर्व में नरवा विकास योजना के तहत भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण वन्यप्राणियों के रहवास सुधार आदि में काफी मद्दगार साबित हो रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वहां टाईगर रिजर्व में विगत दो वर्षों में 16 हजार 675 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 13 हजार 424 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 तथा 2020-21 के अंतर्गत 21 करोड़ रूपए से अधिक…
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के लिए दिया निमंत्रण पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात उन्हें और गोवा राज्य के नर्तक दलों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्राप्त आमंत्रण के लिए मोबाइल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और राजोत्सव में आमंत्रित करने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री को शॉल और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।…
स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से हम विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को और ज्यादा विस्तार देंगे। इससे छत्तीसगढ़ का हर क्षेत्र समृद्ध और खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री आज प्रसारित मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी में जनता से ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह‘ विषय पर बातचीत कर रहे थे। इस विषय पर यह लोकवाणी की दूसरी कड़ी है। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो…
रायपुर : नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन…
