नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन में आ रहा है तेजी से बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर इन क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे नक्सलियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। नक्सल गतिविधियां अब सिमट सी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव से यह बात स्पष्ट होती है। श्री बघेल आज एक…

3746 गांधी जी के ग्राम सुराज का रास्ता ही छत्तीसगढ़ सरकार का रास्ता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी के ग्राम सुराज का रास्ता ही छत्तीसगढ़ सरकार का रास्ता है। हमारी सरकार गांवों, किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए काम कर रही है। गांव और ग्रामीणों की स्थिति में बदलाव आए इसकों लेकर कई योजनाएं शुरू की गई है। किसानों की कर्ज माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कमजोर परिवारों को सार्वभौम पीडीएस के माध्यम से खाद्यन्न वितरण सहित ऐसी कई योजनाएं है जिनके माध्यम से लोगों को सीधे मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद (राठी) स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का किया उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद (राठी) अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व श्री बघेल ने महात्मा गांधी और स्वामी आत्मानंद जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा की मांग पर विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ठ शैक्षिणिक सुविधा के लिए इंडोर हाल और उद्यान बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी…

मायाराम सुरजन कन्या विद्यालय होगा प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्कूल हिन्दी माध्यम का प्रदेश का प्रथम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय की छात्राओं को बापू की आत्मकथा ’सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ पुस्तक का…

किसान के बेटे तुलेश्वर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से उनके हौसलों को मिली उड़ान

रायपुर। बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से किसान के बेटे तुलेश्वर कुमार जांगड़े के हौसलों को एक नई उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए कक्षा दसवीं के छात्र तुलेश्वर कुमार जांगड़े ने बताया कि वह गर्रा का रहने वाला है। उसके पिता एक छोटे किसान है। वे दो भाई है। प्रायवेट स्कूल की फीस बहुत ज्यादा होने से उनके पिता पर बहुत ज्यादा भार पड़ता था। बेमेतरा में जब शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुला तो आगे की पढ़ाई करने…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना का किया शुभांरभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन की परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार करते हुए गांवों को स्वावलंबी बनाने में जुटी है। अब छत्तीसगढ़ के गांव गोबर से विद्युत उत्पादन के मामले में स्वावलंबी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब विद्युत उत्पादन का काम सरकार और बड़े उद्योगपति किया करते…

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में श्री शास्त्री के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद करतेे कहा है कि शास्त्री जी का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय उन्होंने देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश सेवा…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उन्होंने कहा है कि बापू का जन्मदिन समूची मानवता के लिए महान पर्व है क्योंकि उनका जीवन-संघर्ष और उपलब्धियां देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। श्री बघेल ने कहा कि बापू ऐसा समाज चाहते थे, जिसमें अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति भी न्याय से वंचित न हो। हर हाथ को काम मिलेे और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिले। राज्य सरकार बापू…

मुख्यमंत्री 2 और 3 अक्टूबर को बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 अक्टूबर को बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायपुर के पुलिस गाउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.15 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रयोगशाला और ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राम मंदिर परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे और 3.30 बजे बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 6.30 बजे…

गोबर के बिजली से जगमग होंगे गौठान, मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर गांधी जयंती के करेंगे शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौठान अब गोबर की बिजली से जगमग होंगे। गौठानों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में विभिन्न प्रकार के उत्पादों को तैयार करने के लिए लगी मशीनें भी गोबर की बिजली से चलेंगी। गौठान अब बिजली के मामले में स्वावलंबी होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में गोबर से बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के कई गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन की सभी तैयारियां पूरी…