रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान आदिवासियों के आस्था के केन्द्र बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद गैंद सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। श्री बघेल ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और उनसे आदिवासी समाज के उत्थान…
साल: 2021
मुख्यमंत्री से किसान नेता राकेश टिकैत ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में किसान नेता राकेश टिकैत ने सौजन्य मुलाकात की। श्री टिकैत राजिम में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे। इस अवसर पर सर्वश्री युद्धवीर सिंह चौधरी, राजाराम त्रिपाठी, सौरभ बी.के, हरप्रीत सिंह रंधावा और अवनीत सिंह उपस्थित थे।
विशेष लेख : देश के पर्यटन नक्शे में तेजी से उभरता छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ एक ऐसी पवित्र भूमि है, जहां वनवास काल में भगवान राम के चरण उत्तर में कोरिया जिले के सीतामढ़ी हरचौका से दक्षिण में सुकमा जिले के कोंटा तक पड़े। उत्तर से दक्षिण तक सात सौ किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला विविध प्रकार के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों को समेटे हुए हैं। यहां की धरती वन, वन्यजीव, नदी, पर्वत-पहाड़ और झरनों जैसी प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। उत्तर के पाट क्षेत्र से दक्षिण की पहाडियों तक प्रकृति द्वारा उकेरे अनेक रमणीय प्राकृतिक स्थल और अनुपम सौंदर्य इस राज्य…
मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हे किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, क्रांतिकारी समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि राजा राम मोहन राय ने समाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उनकी आवाज से भारत ने आधुनिकता की राह पकड़ी। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
राज्य सरकार आदिवासियों के हकों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार आदिवासियों के हकों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। आदिवासी समाज से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए राज्य सरकार ने मंत्रिमण्डलीय उप समिति एवं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। सचिवों की उच्च स्तरीय कमेटी आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रमुखों से सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य के मनोरम स्थलों के साथ धार्मिक और पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक स्थल हैं। नदियां, झरने, जल प्रपात, सघन वनों से आच्छादित पर्यटन स्थल बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। छत्तीसगढ़ के अनेक स्थल हमारी प्राचीन पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हुए हैं।…
सबकी भागीदारी से ही होता है समाज का विकास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को महासमुंद में आयोजित चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51वें केन्द्रीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से ही समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज वह है जो सबको साथ लेकर चलें, इससे सबके कल्याण का रास्ता निकालता है। कार्यक्रम महासमुंद बागबाहरा रोड स्थित शांत्रीबाई स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता बनाये रखने पर जोर दिया। इस अवसर…
मुख्यमंत्री से कुकदुर क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के नेतृत्व में आये कबीरधाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुकदुर के निवासियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। कुकदुर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कुकदुर को नई तहसील बनाने की घोषणा के लिए उनके प्रति आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुकदुर सुदूर वनांचल का इलाका है, जहां के निवासियों को हर कार्य के लिए वहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर पंडरिया तहसील आना पड़ता था। तहसील बन जाने से अब कुकदुर…
मुख्यमंत्री ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के रावांभाटा स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम् में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उनके उपदेश का श्रवण भी किया। आज रायपुर के रावांभाटा स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया एवं उनके उपदेश का श्रवण भी किया। pic.twitter.com/ZPGFC1AYGR — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 26, 2021 जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती श्री सुदर्शन…
मुख्यमंत्री से बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। श्री चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री को चालू खरीफ सीजन में खाद एवं बीज उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार विभिन्न खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा गुणवत्तायुक्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में खरीफ फसलों की बोनी 97 फीसद हो चुकी है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार अब तक 9.28…
