मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘खलिहान‘ के पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘खलिहान‘ के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के सामाजिक परिवेश एवं खेती-किसानी पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘खलिहान‘ फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया और टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खलिहान फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता शेखर सोनी सहित सर्वश्री महेन्द्र सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा एवं समाज सेवी सुनिता गुप्ता उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री से माँ बम्लेश्वरी जन हितकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में पद्मश्री फूलवासन यादव के नेतृत्व में माँ बम्लेश्वरी जन हितकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गांव में स्थापित गौठानों से महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों में विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। पद्मश्री फूलवासन यादव ने महिलाओं के ज्यादा-से ज्यादा समूहों को गौठानों से लाभान्वित करने के लिए वहां आयमूलक गतिविधियों को और अधिक विस्तारित…

मुख्यमंत्री से श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2019-20‘ अंतर्गत श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स भिलाई को मिले पुरस्कार के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से श्रेष्ठ इकाई श्रेणी में श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स भिलाई को तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रेणी में डॉ. देवी सिंह रघुवंशी को राष्ट्रपति द्वारा 24 सितम्बर को नई दिल्ली…

यूपीएससी में सफल परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की भी अनेक प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट रैंक हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है, मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 25, 2021 उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भी अनेक प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट…

छत्तीसगढ़ में एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत की। इनमें से बिलासपुर में 4 तथा रायपुर में 3 खेल अकादमी आज विधिवत प्रारंभ हुई। बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और कबड्डी अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी, बालिका फुटबाल एवं बालक-बालिका एथेलेटिक्स अकादमी का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए…

कौशल्या माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण 7 अक्टूबर को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के अंतर्गत कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोेंद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्याें का शुभारंभ करेंगे। 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य पर्यटन मण्डल के सौजन्य से मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। स्थानीय मानस मण्डलियां को भी मानस प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कौशल्या माता मंदिर के…

छत्तीसगढ़ सरकार वनौषधियों से जुड़े उद्योगों की स्थापना के लिए हरसंभव सहायता देगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में वनौषधियों से जुड़े उद्योगों की स्थापना के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कच्चा माल, जमीन, श्रम और जरूरी अधोसंरचनाएं सरकार प्राथमिकता से मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंडियन फॉर्मासिस्ट एसोशिएशन, छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में विश्व फॉर्मासिस्ट दिवस के मौके पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वनौषधियां प्रचुर मात्रा में मौजूद है। यहां का 44 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है, जहां विभिन्न प्रकार की वनौषधियां बहुतायत में मिलती हैं। उन्होंने फॉर्मासिस्टों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स अकादमी का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं। मुख्यमंत्री आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए खिलाड़ियों और…

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रूपए मिलेगी अनुदान सहायता राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव तथा राहत आयुक्त रीता शांडिल्य ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने पत्र में कोविड-19 के कारण जिलों में मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों को अनुदान सहायता प्रदान करने माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के 30 जून 2021 के निर्णय अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। कलेक्टरों…

कुम्भकारों के लिए उनकी आबादी वाले स्थानों में आरक्षित की जाएगी जमीन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भकारों को मिट्टी के बर्तन और कलाकृतियों के निर्माण के लिए अच्छी मिट्टी उपलब्ध हो सके इसके लिए जहां इस समाज की आबादी है, वहां कुम्भकारों के लिए जमीन चिन्हित कर जमीन आरक्षित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुम्भकार समाज के युवाओं को अपने परम्परागत व्यवसाय का प्रशिक्षण देने के लिए बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ट्रेनिंग…