रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माँ विंध्यवासिनी बिलाइमाता मन्दिर ट्रस्ट, धमतरी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 26 सितम्बर को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के सदस्यों को अपनी ओर से अपराजिता, घृतकुमारी, अरेलिया और पिसलिली के पौधे भेंट किये। ट्रस्ट के अध्यक्ष आनन्द पवार ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित मोक्षधाम में 26 सितंबर को पौधा दान एवं वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्री पवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि मोक्षधाम में कोरोना आपदा के दौरान ट्रस्ट…
साल: 2021
कोदो-कुटकी और रागी की खेती को लेकर वनांचल के किसानों ने उत्साह, अब तक हो चुकी 87 हजार 780 हेक्टेयर में बोनी
रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन की शुरूआत किए जाने के साथ ही कोदो-कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा के चलते वनांचल के किसानों ने इसकी खेती को लेकर उत्साह है। किसान तेजी से कोदो-कुटकी और रागी बुआई में लगे हैं। चालू खरीफ सीजन में अब तक 87 हजार 780 हेक्टेयर में कोदो-कुटकी और रागी की बुआई पूरी कर ली गई है। इस साल राज्य में एक लाख एक हजार 840 हेक्टेयर में इसकी बुआई का लक्ष्य है, जो बीते खरीफ सीजन में 71 हजार…
मुख्यमंत्री ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मेसी दिवस की बधाई दी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 सितंबर को विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर सभी फार्मासिस्टों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि चिकित्सा-क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे चिकित्सक और रोगी के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोरोना-संकट के समय फार्मासिस्टों ने शहरों से लेकर गांवों तक जिस तरह हर जरूरतमंद के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के चुनौतीपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, उसे मानवता के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कसारे वन्या सिल्क मिल के डायरेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में कसारे वन्या सिल्क मिल के डायरेक्टर डी.एस. कसारे ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने राज्य शासन द्वारा किसान हित में शुरू किए गए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत एरी सिल्क कोकून के उत्पादन को भी सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । श्री कसारे ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को एरी सिल्क का बना शॉल भेंट किया। इस अवसर पर श्री कसारे ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय सिल्क बोर्ड के सिल्क समग्र-2 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में…
मुख्यमंत्री ने किया मुकुंद रेडियो द्वारा प्रकाशित मोनोग्राफ का विमोचन, अविभाजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के छह दशकों का दृश्यात्मक दस्तावेज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल देर शाम अपने निवास कार्यालय में मुकुंद रेडियो द्वारा प्रकाशित मोनोग्राफ का विमोचन किया। इस मोनोग्राफ में 1952 से 2021 तक अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग छह दशकों का दृश्यात्मक दस्तावेज संकलित है। मुकुंद रेडियो के संचालक संजय मोहदीवाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि 1950 के दशक में स्थापित इस संस्थान में उनके पिता स्व. मुकुंद राव मोहदीवाले ने सभी राजनैतिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सचित्र ब्यौरा रखने की परंपरा शुरू की, जिसे आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी निभा रही है। इस तरह संस्थान…
संवेदनशील मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, गंगा और अरूण को तत्काल मिली अध्ययन और आवास की सुविधा
रायपुर। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से आज दो गरीब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। अब ये दोनों बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम में पढ़ेंगे साथ ही साथ उनके परिवार को भी छत मिल गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक समाचार पत्र के माध्यम से आठ वर्ष की बालिका कुमारी गंगा साहू और छह वर्ष के बालक अरूण साहू के बारे में पता चला। श्री बघेल ने तुरंत बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को निर्देश दिए कि इन बच्चों के लिए तत्काल…
कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आज रात यहां अपने निवास कार्यालय में कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों का छोटी इकाईयों में पुनर्गठन किया जा रहा है। पौने तीन साल में प्रदेश में पांच नए जिले गठित किए गए, जिससे अब छत्तीसगढ़ में जिले की संख्या 27 से…
मुख्यमंत्री ने जिलों में कोसरिया यादव समाज के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने पर स्वेच्छानुदान मद से 20-20 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं विशेषकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री का गज माला पहनाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय और सामाजिक सरोकार को एक नई दिशा दी है और राज्य की सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मूर्धन्य कवि और लेखक रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि कवि, लेखक और साहित्यकार अपनी लेखनी से समाज को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। भारत के ऐसे ही रचनाकार श्री दिनकर ने मानवता की पीड़ा को अपनी लेखनी से उकेरा जिससे वे जन-जन के कवि बन गए। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत उनकी रचनाओं ने समाज को जगाने का काम किया। साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी…
मुख्यमंत्री ने दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी को उनकी पुण्यतिथि 24 सितम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के विकास में दाऊ दुलार सिंह के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ जी ने ‘नाचा‘ को जीवंत बनाए रखने, लोक कलाकारों को संगठित करने और नाचा के माध्यम से सामाजिक पुनर्जागरण और जनसामान्य में नाचा कला को पुनर्स्थापित करने में महती भूमिका निभाई। उन्होंने नाचा-गम्मत को मनोरंजन के साथ ही सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम…
