रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के कुशल क्रियान्वयन के लिए 12 करोड़ 7 लाख 78 हजार 500 रूपए की प्रतिपूर्ति तथा अनुदान राशि जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा वनवासियों तथा लघु वनोपज संग्राहकों के हित में कई अहम् निर्णय लिये गये हैं। इनमें शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना भी शामिल है। यह योजना राज्य में 5 अगस्त 2020 से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के…
साल: 2021
जेईई में प्रयास के छात्रों का शानदार प्रदर्शन : परीक्षा में बैठे 395 छात्रों में से 178 हुए क्वालीफाई, मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम छात्रों ने को दी बधाई
रायपुर। आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्त पोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई परीक्षा के बुधवार को घोषित परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जेईई मेन्स के लिए इस वर्ष प्रयास आवासीय विद्यालयों के 395 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 178 छात्र सफल हुए। सर्वाधिक 73 छात्र प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर से उत्तीर्ण हुए है। इसके अलावा प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर की 23 छात्राएं, प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के 21…
मुख्यमंत्री ने श्री वामनराव लाखे की जयंती पर उन्हें किया याद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती 17 सितम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि लाखे जी छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाने जाते हैं। सहकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके अथक प्रयासों और आंदोलनों का लाभ आज लाखों किसानों को मिल रहा है। श्री लाखे के प्रयासों से ही रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता और सहकारी संगठनों की…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों। उन्होंने…
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के तकनीकी टीम ने भोरदेव मंदिर का निरीक्षण किया
रायपुर। राज्य शासन के संस्कृति एवं पुरात्व विभाग की टीम द्वारा कबीरधाम जिला प्रशासन के रिर्पोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसकी प्रांरभिक तैयारियां शुरू हो गई है। फणीनागवंशी काल, 11वीं शताब्दी में निर्मित छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरात्व,पर्यटन एवं धार्मिक जन आस्था के केन्द्र भोरमदेव मंदिर के परिसर एवं गर्भगृह में हो रहे बरसात के पानी के रिसाव व मंदिर के बाहरी भाग के क्षरण के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जिला…
विशेष लेख : मिलने लगा है गरीबों को आवास, सरकार के प्रति बढ़ रहा विश्वास, 86 हजार से अधिक आवास का हो चुका है निर्माण
कोई इंसान गरीब हो या अमीर, अपना खुद का एक घर हो यह सपना सबका होता है। सम्पन्न परिवार वाले अपना घर का सपना कभी भी पूरा कर लेते है, लेकिन गरीब और जरूरतमंद परिवार चाह कर भी अपना खुद का एक घर नहीं बना पाता। वह जैसे-तैसे कच्चे मकानों में जीवन गुजार देता है। परेशानियों से जूझता गरीब परिवार जब कच्चे मकान को पक्का मकान बनाने का सपना संजोता है और कुछ बचत कर रुपए जोड़ने की कोशिश करता है तो कच्चे मकानों में समस्याओं के बीच जूझते हुए…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता श्री नायक ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ के निर्माता मनु नायक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पहली बार फिल्म कहि देबे संदेश का निर्माण का हम सभी छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने इसमें फिल्म के निर्माता मनु नायक के लगन, उत्साह और योगदान की सराहना भी की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस अवसर पर निर्माता श्री नायक के…
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा निखरने का अवसर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वनांचल के साढ़े 3 हजार विद्यार्थियों के सपने हो रहे पूरे
रायपुर। प्रदेश के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के कई बच्चों का अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ना सपना ही रह जाता है। कई बच्चे प्रतिभावान होते हुए भी गरीबी के कारण गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी माहौल और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी बच्चों के सपनों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से पूरा करने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। प्रदेश के कई जिलों की तरह उत्तर बस्तर कांकेर जिले के जिला मुख्यालय सहित अंतागढ, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, हरनगढ़ और नरहरपुर वनांचल क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…
उच्च शिक्षा की बेहतर अधोसंरचना तैयार, नियुक्तियों के द्वार खुले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की बेहतरीन अधोसरंचनाएं तैयार की जा रही हैं। जहां जरूरत है वहां पर नये महाविद्यालय आरंभ किये गए हैं और यहां सुविधाओं में भी काफी इजाफा हुआ है। युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी सरकार ने खोले हैं। अभी विद्युत कंपनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, पटवारी, पुलिस आदि की नियुक्ति की जा रही…
उद्यानिकी फसलें भी अब शामिल हुई राजीव गांधी किसान न्याय योजना में, फल-फूल, सब्जी और मसाले की खेती करने वालों को मिलेगी इनपुट सब्सिडी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में अब खरीफ सीजन की उद्यानिकी फसलों को भी शामिल कर लिया गया है। राज्य में खरीफ मौसम में फल-फूल, सब्जी और मसाले की खेती करने वाले किसानों को योजना के प्रावधान के तहत प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए की आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) मिलेगी। गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2020 में धान की खेती वाले रकबे में यदि उद्यानिकी फसलों…
