रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के पालन पर राज्य सरकार द्वारा दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण कर सुझाव और सेवा शर्तें निर्धारित करने के लिए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति सभी मामलों पर विचार कर रिपोर्ट और सुझाव एक माह…
साल: 2021
राजधानी रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी : मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया। श्री बघेल ने इस मौके पर राज्य की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल भी वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में खिलाड़ियों और खेल संघों के अधिकारियों ने अनेक उपयोगी…
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम
रायपुर। आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए नवा-रायपुर 75 से 100 एकड़ की जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था का प्रावधान भी किया जाए। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी का शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। श्री बघेल ने कहा है कि हिन्दी के सहज ग्रहणीय भाषा होने के कारण इसने देश…
मुख्यमंत्री ने किया ‘राज्य निर्माण के दो दशक, एनएसएस का सफरनामा’ पुस्तक का विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘राज्य निर्माण के दो दशक, एन.एस.एस. का सफरनामा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एन.एस.एस. की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकों के प्रकाशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इससे एन.एस.एस. से जुड़े कैडेट्स को मार्गदर्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने किया ‘राज्य निर्माण के दो दशक, एनएसएस का सफरनामा’ पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एन.एस.एस. की उपलब्धियों पर आधारित…
बस्तर को मिला द मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यू डेस्टिनेशन का अवार्ड, कोलकाता में आयोजित देश के सबसे बड़े टूरिज्म फेयर में बस्तर के पर्यटन स्थल बने आकर्षण का केन्द्र
रायपुर। देश के सबसे बड़े टूरिज्म ट्रेड फेयर में बस्तर को ‘द मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यू डेस्टिनेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड आज कोलकाता में आयोजित टूरिज्म फेयर में बस्तर के सहायक कलेक्टर सुरूचि सिंह के नेतृत्व में पर्यटन प्रतिनिधिमंडल ने लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पर्यटन विभाग के सभी अधिकारियों और जिला प्रशासन बस्तर को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कोलकाता के नेताजी स्टेडियम में इस महीने की 10 से 13 सितंबर तक आयोजित टीटीएफ मेले में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के…
छत्तीसगढ़ के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित होने वाली ‘लोकवाणी’ की 21वीं कड़ी (आपकी बात-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ) में बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। उन्होंने कहा कि आज का विषय ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ है। इसमें स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को चिन्हित करना, उनके समाधान की तलाश करना, उन्हें लागू करना और जनता को राहत दिलाना है। इस कड़ी में सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए स्थानीय जनता की सोच,…
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश यू.यू. ललित के सामने दन्तेवाड़ा में प्रकरण का निराकरण, लोक अदालत भौतिक उपस्थिति एवं वर्चुअल-वीडियो कान्फ्रेंसिंग दोनों पद्धति से आयोजित की गई
रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील न्यायालयों से लेकर जिला एवं उच्च न्यायालय स्तर तक सिविल, आपराधिक एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित हुए। लोक अदालत भौतिक उपस्थिति एवं वर्चुअल-विडियो कान्फ्रेंसिंग दोनों पद्धति से आयोजित हुई। आज नक्सल प्रभावित जिला दन्तेवाड़ा में की जा रही सुनवाई में अचानक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष…
नगरी के कोटेश्वर धाम में औषधीय प्रसंस्करण और प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के नगरी के डोंगरडूला स्थित कोटेश्वर धाम में ऋषि पंचमी के मौके पर आयोजित पारंपरिक वैद्यराज के सम्मेलन में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैद्यों के पारंपरिक ज्ञान को लिपिबद्ध करके सहेजने का काम राज्य सरकार ने शुरु कर दिया है, इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने वैद्यराज को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह घर की बाड़ियों में सब्जी भाजी उगाई जाती है, उसी तरह वैद्यराज भी बाड़ी में औषधीय पौधे लगाएं। वैद्य बाड़ी के लिए शासन द्वारा अनुदान…
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर शहीद वन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर। राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर 11 सितम्बर को मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में वृत्त स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वृत्त मुख्यालय जगदलपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जगलपुर वन वृत्त के अंतर्गत शहीद हुए वन कर्मियों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद के परिजनों श्रीमती सुबाय, तुलसा मरकाम एवं दीपक कुमार पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया। वन शहीद को राष्ट्रीय सैल्यूट दी गई तथा राष्ट्र गान पश्चात् दो मिनट…
