मुख्यमंत्री निवास में बिराजे भगवान श्री गणेश, मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर आज शाम अपने निवास स्थित गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की । उन्होंने भक्ति-भाव से गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मेरे घर में पधारे गणपति बप्पा🙏 प्रथम पूज्य की कृपा हम सब पर बनी रहे। pic.twitter.com/MJNoma8Zrm — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 10, 2021

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। सभी प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज को नुआखाई पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक यह त्यौहार ऋषि पंचमी के दिन मनाते हैं। गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को यह…

मुख्यमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूदान आंदोलन के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी आचार्य विनोभा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि आचार्य भावे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और उसके बाद भी सामाजिक और रचनात्मक रूप से सक्रिय रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और आजादी की अलख जगाने में बिता दिया। उन्होंने समाज में असमानता समाप्त करने के लिए बराबरी के सिद्धांत पर जोर दिया। आचार्य विनोबा भावे जी की शिक्षा और दर्शन हमें अनंतकाल तक सही मार्ग दिखाते रहेंगे।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 सितंबर को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 सितंबर को 'जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह' पर होगी केंद्रित लोकवाणी का प्रसारण छग स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे…

मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं सभी प्रदेशवासियों की…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को तीजा तिहार की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक पर्व तीजा (हरतालिका तीज) के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर सभी बहन-बेटियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। तीज की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्यौहारों का विशेष महत्व रहा है। यहां के जन-जीवन और परम्पराओं में तीज-त्यौहार रचे बसे हैं। यहां हरितालिका तीज मनाने की विशिष्ट परम्परा रही है। इस दिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:- राज्य में लघु वनोपज के प्रसंस्कण और औषधि पौधा आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु राज्य की नई औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्थापित उद्योगों में वार्षिक आवश्यकता का 70 प्रतिशत तक कच्चे माल की आपूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ में मिशन मोड में कोदो, कुटकी, रागी फसलों के लिए मिलेट (लघु धान्य) मिशन को वित्तीय…

मुख्यमंत्री को गणेश चतुर्थी पर महाभोग-आरती में शामिल होने आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में आये नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बूढ़ापारा गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर 15 सितम्बर को शाम 6 बजे आयोजित होने वाली महाभोग-आरती में शामिल होने आमंत्रण पत्र सौंपा। कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रतिवर्ष बूढ़ापारा गणेश मंदिर में महाभोग-आरती का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर भगवान श्री गणेश को 51 किलो…

मुख्यमंत्री से जनपद पंचायत बगीचा के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में जशपुर जिले से आए जनपद पंचायत बगीचा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जनपद पंचायत बगीचा में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से साथ आई 3 वर्षीय नन्ही बालिका सभ्या प्रधान को बड़ी आत्मीयता से गोद में लेकर बातचीत करते हुए भरपूर स्नेह दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नन्ही बालिका के हाजिर जवाबी भरे उत्तर से बहुत…

छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति और हर वर्ग के लोगों के विकास पर जोर : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति, हर परिवार और हर वर्ग के लोगों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में हर तबके की भलाई को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा नित नई योजनाएं बनाई जा रही हैं और उनका सुव्यवस्थित संचालन कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में कांकेर जिले से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान उन्हें सम्बोधित कर…