पोरा-तीजा तिहार : मुख्यमंत्री निवास में उत्साह के रंग, महिलाओं के चेहरों पर दिखी पीहर सी खुशी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजधानी रायपुर स्थित निवास में आज लगातार तीसरे साल परंपरागत पोरा-तीजा का तिहार धूम-धाम के साथ मनाया गया, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से महिलाएं शामिल हुईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं अभिभावक की भूमिका में दिखाई दिये। उन्होंने सभी माताओं और बहनों को त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में तिजहारिन बेटियों-बहनों के लिए विशेष इंतजाम किये गए थे। मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार सजाया गया था। कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं को तीजा की साड़ी,…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के भ्रमण के लिए रवाना किया । यह रथ विभिन्न गांव में भ्रमण कर पोषण का संदेश देगा। रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक मोहितराम केरकेट्टा, संगीता सिन्हा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,…

तीजा-पोरा तिहार के लिए महिलाओं-बहनों के लिए मायका बना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। तीजा-पोरा तिहार के लिए महिलाओं-बहनों के लिए मायका बना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री के न्यौते पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और चुकियां-पोरा की पूजा अर्चना…

तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को दी बड़ी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला कोष से महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा करते हुए महिला कोष के…

लाउडस्पीकर से शिक्षा : बच्चों में पढ़ाई के प्रति समर्पण की भावना बढ़ी

रायपुर। कोविड 19 के समय जब विदयार्थियों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन विकल्प के माध्यम से बहुत से बच्चों तक नहीं पहुंच पा रही थी, ऐसी परिस्थिति में कोमाखान में लाऊड स्पीकर के माध्यम से सुनियोजित तैयारी की। महासमुंद में विजय शर्मा और उनके साथियों ने लाउडस्पीकर अध्ययन केंद्र स्थापित कर अनुभव शिक्षकों के माध्यम से रेडियो प्रसारण की तकनीक से शिक्षण पद्धति का प्रयोग करते हुए, 10 हजार आबादी वाले हिस्से में चार पंचायत के छह गांव में 23 शिक्षण केन्द्रों में 23 शिक्षादूतों, पालक व समुदाय को तैयार…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। आज यहां पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि पोला तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की…

सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के…

नई-नई शिक्षण सामग्री से अबूझमाड़िया बच्चों की पढ़ाई

रायपुर। कोरोना संकट काल में बस्तर अंचल के अबूझमाड़ और ओरछा जैसे दुर्गम और वन क्षेत्रों में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखना एक चुनौती थी। यहां न तो इंटरनेट और न ही अन्य किसी माध्यम से पढ़ाई संभव थी। ऐसी स्थिति में आश्रम शाला बेड़मा के सहायक शिक्षक हेमंत बाम्बोड़े नई-नई शिक्षण सामग्री तैयार कर रोचक अंदाज में बच्चों की पढ़ाई कराई। सहायक शिक्षक हेमंत बाम्बोड़े ने बताया कि उनके आश्रम शाला में विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों को रोचक अंदाज में शिक्षा देने के…

कुम्हारी का डंप यार्ड अब बन गया सुंदर फलोद्यान, मुख्यमंत्री ने कुम्हारी गौठान का किया निरीक्षण

रायपुर। कुम्हारी में जहाँ पर डंप यार्ड था, अब वहाँ खूबसूरत फलोद्यान बन गया है। यहाँ 6 प्रजातियों के पौधे रोपे गये हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह फलोद्यान देखा। यह फलोद्यान कुम्हारी गौठान के पास बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने गौठान में उत्पादित हो रहे वर्मी कंपोस्ट तथा 3 एकड़ में रोपित केला बाड़ी भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को लाभांश का दो लाख रुपए का चेक भी सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गौठान में 9 लाख में गोबर क्रय किया…

‘मिट्टी की कला-कृति के माध्यम से बच्चों को नवीन शिक्षा‘

रायपुर। महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा की शासकीय प्राथमिक शाला देवसागर पारा शिक्षक हेमलाल चक्रधारी के द्वारा मिट्टी से अनेक प्रकार की कलाकृतियां, वर्णमालाओं का निर्माण कर बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिसे बच्चे आकर्षित होकर खेल-खेल के माध्यम से सीख रहे हैं। इन गतिविधियों से बच्चों में कौशल क्षमता, प्रतिभा का विकास हो रहा है। इन्होंने अब तक वर्णमाला हिंदी, अंग्रेजी, फल फूल, सब्जी, जानवर, पक्षी व गणित के अनेक प्रकार के सहायक सामग्री बनाकर बच्चों को प्रदान किया है। शिक्षक श्री चक्रधारी ने कोरोना…