तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर भेजे गए लगभग 1.94 लाख प्रमाण-पत्र, ‘अब बार-बार न कार्यालय के चक्कर, न ही कोरोना का भय’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से अगस्त तक तीन माह की अवधि में एक लाख 93 हजार 850 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में उन्होंने विगत…

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक डॉ.के.के.ध्रुव के बेटे स्वर्गीय प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखण्ड के बरैहा में मरवाही विधायक डॉ.के.के.ध्रुव के आवास पहुंचकर उनके बेटे स्वर्गीय प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रवीण ध्रुव का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने प्रवीण ध्रुव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधायक डॉ.के.के.ध्रुव के बेटे स्वर्गीय श्री प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की Read More: https://t.co/dEUaopDKBj pic.twitter.com/TiRvJW0MSn — CMO…

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, कमला नेहरू प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास ज्योतिपुर आज से खुला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 01 सितम्बर को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम तवाडबरा के प्रवास के दौरान एक बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा सरस्वती के आग्रह पर जिले में आश्रम-छात्रावासों प्रारंभ करने की घोषणा पर विभाग द्वारा त्वरित अमल किया गया है। सरस्वती बैगा ने गौरेला के ज्योतिपुर स्थित कमला नेहरू प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास प्रारंभ कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। यह छात्रावास आज 02 सितम्बर से प्रारंभ हो गया है। इस छात्रावास की छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। गौरेला की बेटियों को…

छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण शुरू, सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप के जरिए स्वयं दर्ज करा सकते हैं जानकारी

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य आज से शुरू हो गया। सर्वेक्षण का कार्य 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ क्वांटीबायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप में व्यक्ति खुद अपनी जानकारी डाल कर पंजीयन करा सकता है। यह सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप चिप्स द्वारा तैयार किया गया है। एप को प्ले-स्टोर में जाकर…

छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण भूमिहीनों को भी मिलेगा न्याय, राज्य के सभी जिलों में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों का पंजीयन प्रारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी न्याय मिलेगा। कृषि भूमिहीन मजदूरों को न्याय देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस योजना के लिए भूमिहीन मजदूरों, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवारों मुखिया का पंजीयन सभी जिलों में आज से शुरू हो गया है। पंजीयन के लिए ग्राम पंचायतों में व्यवस्था की गई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में भूमिहीन कृषि मजदूर और पौनी-पसानी व्यवस्था से जुड़े लोगों…

बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की प्रशासन के पहुँच से बदल रही तस्वीर, सिलगेर और मिनपा क्षेत्र के ग्रामीणों का सुविधा शिविर में दिखा उत्साह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सुकमा जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की पहल से अब ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन पंजीयन आदि की सुविधाओं का लाभ बड़ी आसानी से मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में बसे गांवों में सुविधा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही जगह पर कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस सुविधा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को…

राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सुदूर अंचल के ग्राम राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजमेरगढ़ अमरकंटक से लगा हुआ गांव है। यह तपोभूमि है। यहां बैगा आदिवासी निवास करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि दूर-दूर से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजमेरगढ़ में योग केन्द्र और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि राजमेरगढ़ को पर्यटन केन्द्र के रूप में पहचान मिले। यहां किए जाने वाले निर्माण कार्यों में सीमेंट का उपयोग नहीं होगा, बल्कि आदिवासियों की जीवनशैली के…

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे शासन की योजनाओं की जानकारी : जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. भारतीदासन

रायपुर। जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त डॉ. एस. भारतीदासन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसम्पर्क संचालनालय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंचार के सभी माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। डॉ. भारतीदासन ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन स्तर में आए बदलाव और उन्हें मिली सहूलियतों के बारे…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सत्तर अधिकारी बनेंगे डीएसपी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गृह (पुलिस) विभाग में सत्तर निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने हेतु विभागीय चयन समिति की कार्यवाही पूर्ण की गयी जिससे वर्षों से पदोन्नति हेतु आशान्वित निरीक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार विभागों की समीक्षा की जा रही है जिसमें उनके द्वारा वर्षों से लंबित माँगों को पूर्ण किए जाने हेतु त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों में…