रायपुर। छत्तीसगढ़ ने वायु, जल प्रदूषण, ठोस कचरे के प्रबंधन और वनों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका इंडिया टूडे के अनुसार वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर है। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य वर्ष 2018 में 17वें, वर्ष 2019 में 6वें तथा वर्ष 2020 में दूसरे पायदान पर रहते हुए वर्ष 2021 में पहले पायदान पर है। इसी तरह इंडिया स्टेट ऑफ दी फारेस्ट रिपोर्ट के अनुसार राज्य के वन…
साल: 2021
खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश की खुशहाली की कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां तिल्दा विकासखंड के ग्राम खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। बंजारी धाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धरसीवां की विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel मुख्यमंत्री ने प्रदेश…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमण्डल के साथ मिलेंगे प्रधानमंत्री से
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य के किसानों और उसना मिल मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ मंत्रिमण्डल के मुलाकात के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर तिथि एवं समय निर्धारित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel एवं राज्य के मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से व्यक्तिगत मुलाकात कर #chhattisgarh से उसना चावल उपार्जन करने हेतु अनुरोध करने के लिए समय मांगा है (1/4)#usnarice —…
राज्य के सभी स्कूलों में 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस, स्कूलों में ‘‘भारत का संविधान‘‘ व ‘‘हम भारत के लोग‘‘ नामक लघु पुस्तिका वितरित
रायपुर। राज्य के सभी स्कूलों में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नंवबर 2021 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूलों में 26 नवम्बर को संविधान की प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा गोष्ठी, भाषण आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला तथा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग संयुक्त सचिव एवं एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा…
मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम बोइरझिटी पहुंचकर डॉ. रामकुमार सिरमौर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के ग्राम बोइरझिटी पहुंचकर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. रामकुमार सिरमौर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम बोइरझिटी पहुंचकर डॉ. रामकुमार सिरमौर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/pTsxflVuGf — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 25, 2021 उन्होंने डॉ सिरमौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
सम्मान और स्नेह पाकर बुजुर्ग सोनादई ने मुख्यमंत्री का चेहरा छूकर अपनी ऊंगलिया चूम लीं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान आज अनेक अवसरों पर भावुक कर देने वाले दृश्य उपस्थित हुए। ऐसा ही एक दृश्य उस समय नजर आया जब सियान वाटिका में मुख्यमंत्री से स्नेह और सम्मान पाकर एक बुजुर्ग महिला की आंखें नम हो गईं। उन्होंने अपने थरथराते हाथों से मुख्यमंत्री श्री बघेल का चेहरा छूकर अपनी ऊंगलियां चूम लीं। सियान वाटिका में मुख्यमंत्री श्री बघेल फिजियोथेरेपी सुविधा की सौगात देने पहुंचे थे। उद्घाटन के अवसर पर श्री बघेल सियान वाटिका की ही निवासी बुजुर्ग सोनादई के कंधों पर…
छोटे कद की बुलंद हौसले वाली सोमारी के जुनून को मुख्यमंत्री ने जमकर सराहा
रायपुर। कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत आलोर की रहने वाली सोमारी मरकाम को नीयती ने कद तो छोटा दिया, लेकिन हौसले बुलंद दिए। इसी हौसले के साथ कुछ कर गुजरने के जुनून से उसने न केवल खुद के जीने की राह बना ली, बल्कि गांव के लोगों को भी रोजगार दिलाने में मददगार बन रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान सोमारी उनसे मुलाकात करने जगदलपुर आई थी। श्री बघेल ने सोमारी से देर तक बातचीत की। उन्होंने सोमारी के कामों की जमकर तारीफ करते हुए उसे…
मुख्यमंत्री से श्री सत्यसाई संजीवनी हॉस्पिटल के चेयरमेन ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज जगदलपुर प्रवास के दौरान स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में श्री सत्यसाई संजीवनी हॉस्पिटल के चेयरमेन श्रीनिवास और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों नेे मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। श्री बघेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में श्री सत्यसाई संजीवनी अस्पताल द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चिकित्सा सुविधा केंद्र के लिए बस्तर के जनप्रतिनिधियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कलेक्टर रजत बंसल को आवश्यक पहल करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के आग्रह पर बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधियों ने दरभा सामुदायिक…
बस्तर क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। बस्तर अंचल में पर्यटकों को वैलनेस टूरिज्म की सुविधाएं मिलेंगी। वैलनेस टूरिज्म के तहत बस्तर अंचल में सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों में योगा, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उपचार, नेचर हीलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के थिंक बी स्टार्ट अप सेंटर शुभारंभ के अवसर पर वैलनेस टूरिज्म का भी औपचारिक शुभारंभ किया। वैलनेस टूरिज्म के तहत पर्यटकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए मार्गदर्शन एवं परामर्श भी दिया जायेगा। शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के गुर भी सिखायें जाएंगे। मुख्यमंत्री ने…
