कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.16 करोड़ टीके लगाए गए, 45 वर्ष से अधिक के 86% और 18 से 44 आयु वर्ग के 28% नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (22 जुलाई तक) एक करोड़ 15 लाख 73 हजार 458 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 94 लाख दस हजार 415 लोगों को इसका पहला टीका और 21 लाख 63 हजार 043 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 094 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 16 हजार 717 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 50 लाख 59 हजार 784 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 37 लाख 24 हजार 820 नागरिकों को…

लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास पर होगी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8 अगस्त 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

ललित सुरजन जी ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को दी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. ललित सुरजन जी ने निष्पक्ष, रचनात्मक और जन-सरोकार वाली पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नयी ऊंचाइयां दीं है। उन्होंने पत्रकारिता, साहित्य एवं समाज-सेवा के जरिए देशबन्धु में इन तीनों ही क्षेत्रों को एकाकार कर दिया। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से देशबन्धु समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक रहे स्व. ललित सुरजन की 75 वीं जयंती समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता…

सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने कहा है कि सहकारिता किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। यह हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सहकारिता सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी।…

किसानों की सरकार ने किसान पुत्रों को सौंपी किसानों के कल्याण की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, कि छत्तीसगढ़ की सरकार, किसानों की सरकार है। राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने और किसानों के कल्याण और खुशहाली की जिम्मेदारी उनकी सरकार ने किसान पुत्रों एवं वर्षों से कृषि से जुड़े अनुभवी लोगों को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इसका लाभ राज्य के किसान भाइयों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, सदस्य जालम सिंह पटेल, दिलीप पांडे एवं शंकर बघेल के पदभार ग्रहण…

मुख्यमंत्री ने कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को 22.78 करोड़ रूपए की भू-अर्जन मुआवजा राशि का किया वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलमा बैराज से प्रभावित जांजगीर-चांपा जिले के चन्द्रपुर इलाके के 314 किसानों को भू-अर्जन मुआवजा के रूप में 22.78 करोड़ रूपए की राशि के चेक का वितरण करते हुए सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुआवजा वितरण का यह वर्चुअल कार्यक्रम आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री…

मुख्यमंत्री ने दी ईदुज्जुहा पर्व की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार हम सब यह पर्व मनाएं। साथ ही पर्व मनाते समय कोरोना गाईडलाइन का पालन करना भी हमारा दायित्व है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 21, 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे…

आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने के 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना ने गौपालक, किसानों के साथ-साथ गोबर बेचने वाले भूमिहीन लोगों को आय का एक नया जरिया उपलब्ध कराया है बल्कि इस योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों की लगभग 80 हजार महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही…

कक्षा 10वीं और 12वीं के कक्षाएं 2 अगस्त 2021 से होंगी शुरू, 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा संचालन, मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्पूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए  1- प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-2022 का विधान सभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2021 का अनुमोदन किया गया। 2-संविदा नियम, 2012 की कंडिका 7 (2) में शिथिलता प्रदान करते हुए, कर्नल रजनीश शर्मा, तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक (एसटीएफ) बघेरा जिला दुर्ग की संविदा सेवा में एक वर्ष की वृद्धि का अनुमोदन किया गया। 3-छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की राज्य के विभिन्न…

विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल, राजधानी में आयोजित डॉ.खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर डॉ.खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री…