मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 11 जुलाई को, विकास का नया दौर पर होगी केंद्रित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार विकास का नया दौर विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

किसानों के हित में मुख्यमंत्री का एक और बड़ा निर्णय, अब सभी समितियों में समर्थन मूल्य पर होगी मक्का खरीदी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में मक्का किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब सभी समितियों में खरीफ और रबी सीजन के मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ज्यादा मक्का उत्पादन वाले क्षेत्रों में मक्के से एथेनॉल उत्पादन के संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाए, इससे मक्का किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वर्तमान में चिन्हित समितियों में मक्के…

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजने तैयार की जाए डिजिटल लाईब्रेरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली और समृद्ध संस्कृति के विभिन्न आयामों को सहेजने के लिए डिजिटल लाईब्रेरी तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इससे विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई पहचान दिलाने में और भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक साहित्य सहित विभिन्न विधाओं के कलाकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इस डिजिटल लाईब्रेरी में विशेषज्ञों की सहायता से संकलित की जाए। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में…

सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बनी संजीवनी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से गांव और ग्रामीणों के जीवन में एक नया बदलाव दिखाई देने लगा है। इन योजनाओं से ग्रामीणों और किसानों को संबल मिला है और ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज अपने निवास कार्यालय में, गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने…

देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनके वन गमन की स्मृतियों को जीवंत बनाने के लिए राज्य के उत्तरी छोेर कोरिया से लेकर दक्षिण में सुकमा तक राम वनगमन पर्यटन परिपथ का तेजी से विकास किया जा रहा है, परिपथ के चिन्हित स्थलों में पौराणिक प्राचीन स्वरूप को संरक्षित करते हुए विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का राम वन गमन पर्यटन परिपथ देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि…

खेतों के ढ़लान वाले हिस्से में बनाएं कुंआ और तालाब: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए सिंचाई जरूरी है। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को मनरेगा के तहत किसानों के खेत के निचले हिस्से में कुंआ और तालाब (डबरी) का निर्माण कराने के निर्देश दिए ताकि खेतों के ऊपरी हिस्से का वर्षा जल कुंओं और तालाब में संग्रहित हो सके। जिससे किसान आवश्यकता के अनुसार पानी लिफ्ट कर सिंचाई कर सके।…

हाट-बाजारों में ग्रामीणों को मिले नियमित स्वास्थ्य सेवाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रामीण अंचल में लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से हाट-बाजार क्लिनिक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचल के हाट-बाजारों में नियमित रूप मेडिकल टीम जाए, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हो, उन्हें निःशुल्क दवाएं मिले। इसके लिए पर्याप्त प्रबंध किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने हाट-बाजार क्लिनिक के लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमन्त वर्मा को शपथ दिलाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमन्त वर्मा को पद और गोपनीयता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हेमन्त वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के पांचवे अध्यक्ष बनें। विशेष सचिव ऊर्जा और छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष अंकित आनंद, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की एम.डी. उज्जवला बघेल, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एम.डी. हर्ष गौतम, छत्तीसगढ़ राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी…

’कैप्टन कूल’ एप से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद, पर्यावरण मंत्री अकबर ने एप का किया शुभारंभ

रायपुर। पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’कैप्टन कूल’ एप का शुभारंभ किया। इस एप को नेचर बाडी ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पानू हलदार के मार्गदर्शन में तैयार किया है। एप के माध्यम से आमजन तथा छात्र-छात्राएं अल्प कार्बन के उपयोग वाली जीवन शैली के प्रति जागरूक हो सकेंगे। पर्यावरण मंत्री अकबर ने इस एप का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह एप कार्बन के उत्सर्जन में कमी लाने सहित पर्यावरण संरक्षण में काफी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मोबाइल बैंकिंग एप और ग्राम-झीट में सहकारी बैंक दुर्ग की 62वीं शाखा का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में मोबाइल बैंकिंग सुविधा और दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के गांव ग्राम-झीट में सहकारी बैंक दुर्ग की 62वीं नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ज्यादा मजबूत और गतिशील बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग छत्तीसगढ़ का पहला सहकारी बैंक बन गया है। जिसने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल एप…