रायपुर : ​​​​​​​ईंधन के रूप में इस्तेमाल के लिए गोबर गैस प्लांट को बढ़ावा दें – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता सर्वेक्षण, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक, टैंकर मुक्त शहर, मिशन अमृत, जल प्रदाय परियोजना, गोधन न्याय योजना, पौनी पसारी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रसोई गैस के बढ़ती कीमतों से गरीब वर्गों को राहत पहुचाने की दिशा में शहरी क्षेत्रों में गोबर गैस प्लांट तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहरी क्षेत्रों में अधिक पशु संख्या…

रायपुर : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से हुआ 5 लाख मरीजों का उपचार, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टाफ को किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा विगत सात माह में छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार करने पर एमएमयू के स्टाफ को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘गाने की लॉन्चिंग और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘पंचलक्षम‘‘ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की किसानों से अपील – भावी पीढ़ी को स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए वर्मी और सुपर कंपोस्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में अधिक से अधिक वर्मी एवं सुपर कंपोस्ट उपयोग करें, ताकि भावी पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा है कि वे एक किसान की हैसियत से यह अपील कर रहे हैं। श्री बघेल ने किसानों के नाम अपने संदेश में कहा है कि रासायनिक उर्वरकों की दिनों-दिन बढ़ती कीमत से कृषि लागत बढ़ती जा रही है। लागत की तुलना में लाभ कम होता जा रहा…

चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की कार्यवाही में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की समिति बनाई जाए, जो चिट फंड कम्पनियों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रगति की हर हफ्ते समय-सीमा की बैठक में समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर निवेशकों और स्थानीय लोगों से चिटफंड कम्पनियों की सम्पत्तियों की जानकारी लेकर वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके…

बस्तर, चित्रकोट और नारायणपुर क्षेत्र में सिंचाई के लिए इंद्रावती नदी पर लिफ्ट एरिगेशन का प्रोजेक्ट बनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जल संसाधन विभाग की बैठक में विभागीय कार्याें की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इंद्रावती नदी से पानी लिफ्ट कर बस्तर, चित्रकोट एवं नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए बस्तर, चित्रकोट एवं नारायणपुर इलाके में इंद्रावती नदी में उपयुक्त स्थलों का चयन कर वहां जल संग्रहण के लिए दो-तीन छोटे बैराज या एनीकट का निर्माण कराए जाने की बात कही, जिससे पानी…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत गौठानों में संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों जैसे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन, बाड़ियों में सब्जियों के उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं और ग्रामवासियों को रोजगार के साथ आमदनी का जरिया मिला है और वे स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित…

राज्य के इंडस्ट्रियल एवं माईनिंग इलाकों में स्वच्छ पेयजल के लिए सरफेस वाटर सप्लाई जरूरी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के पेयजल समस्या मूलक विकासखण्ड़ों सहित इंडस्ट्रियल और माईनिंग एरिया में लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए सरफेस वाटर सप्लाई स्कीम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में भू-जल के दोहन से स्थिति जटिल होते जा रही है। माईनिंग एरिया में ब्लास्टिंग के कारण भू-जल में हेवी मेटल की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके सेवन से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां होने लगी है।…

‘‘हम सब तैयार है, टीकाकरण अनिवार्य है’’ नारे के साथ टीकाकरण अभियान में आयी तेजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का कार्य जोरों पर है। शत प्रतिशत टीकाकरण के उद्देश्य से बलौदाबाजार जिले में ‘‘हम सब तैयार है, टीकाकरण अनिवार्य है’’ नारे के साथ टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर इस अभियान के तहत गावों गावों एवं नगरों में टीकाकरण को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों के खिलाफ सघन प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिलें के जनप्रतिनिधियों,विभिन्न समाजों के प्रमुखों, महिला समूह के सदस्यों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक…

भू-जल स्तर बढ़ाने का सबसे सस्ता और प्रभावशाली उपाय है रेतीली नदियों और नालों में मिट्टी का डाइक बनाना : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए रेतीली नदियों और नालों में उपयुक्त स्थान पर डाइकवाल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भू-जल स्तर बढ़ाने का यह सबसे सस्ता और प्रभावशाली उपाय है। नदी-नालों के रेतीले पाट में मिट्टी का डाइकवाल बनाने से पाट के अंदरूनी सतह में पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहित होता है, जिसकी वजह से ऐसे नदी-नालों के किनारे स्थित गांवों में गर्मी के दिनों में भी हैण्ड पम्प, नलकूप और कुओं का जल स्तर बना रहता है और…

मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेट को सी.ए. डे की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से किसी भी देश, प्रदेश के आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सी.ए. से अपने वित्तीय प्रबंधन से छत्तीसगढ़ को और अधिक मजबूत बनाने का आव्हान…