रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 238.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 413.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब…
साल: 2021
खरीफ और रबी फसलों के बीमा के लिए अधिसूचना जारी, खरीफ फसलों के लिए 15 जुलाई तक बीमा करा सकेंगे किसान
रायपुर। कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दी गई है। वर्ष 2021-22 के खरीफ एवं रबी मौसम के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति के अनुमोदन के बाद जिलेवार निर्धारित ऋणमान प्रति हेक्टेयर को योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर बीमित राशि के रूप में अधिसूचित किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी यह अधिसूचना वर्ष 2021-22 के खरीफ एवं रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया है। खरीफ…
प्रदेश में 7 से 16 जुलाई तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार
रायपुर। प्रदेश में 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए 07 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित वजन त्यौहार की भांति इस वर्ष भी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इलेेक्ट्रॉनिक मशीन से बच्चों का वजन लिया जाएगा। वजन त्यौहार में किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने के साथ ही उनका बीएमआई भी ज्ञात किया जाएगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाली 11…
छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ इसी वित्तीय वर्ष से
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इसी वित्तीय वर्ष से लागू होगी। इसका लाभ राज्य के लगभग 12 लाख ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में कृषि, जल संसाधन, राजस्व, वन विभाग के कार्याें की समीक्षा के दौरान राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।…
गौठानों में मल्टीयुटिलिटी सेंटर के लिए शेड बनाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों में निर्मित गौठानों में मल्टीयुटिलिटी सेंटर के संचालन के लिए शेड का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीणों को रोजगार व्यवसाय की गतिविधियों को संचालित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में राज्य के 3 हजार गौठानों में वर्क शेड का निर्माण डीएमएफ की राशि से कराए जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यकतानुसार जिलों को राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय…
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को दी डॉक्टर्स डे की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल ने उन सभी चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है, जिन्होंने कोविड-19 की चुनौतियों से एक सैनिक की तरह जंग लड़ी और हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में…
छत्तीसगढ़ के वित्तीय संसाधनों के विस्तार और प्रबंधन पर टास्क फोर्स की हुई बैठक, आगामी बैठकों में विस्तृत चर्चा कर राज्य शासन को की जाएगी अनुशंसाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में ’’राज्य के वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन’’ पर विचार करने टास्कफोर्स की बैठक आज राज्य योजना आयोग के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, रुचिर गर्ग, आयोग के सदस्य डाॅ के. सुब्रमणियम भी उपस्थित रहे। टास्कफोर्स की बैठक में आयोग के अशासकीय सदस्य विजय महाजन, इण्डिया किण्डरनाॅथलाइफ फाउण्डेशन की कंट्री हेड अलका सिंह, एच.के. अमरनाथ भी बैठक में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। बैठक में राज्य शासन के संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, अतिरिक्त 3 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति का किया आग्रह
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को खरीफ सीजन-2021 के लिए राज्य की मांग एवं सप्लाई प्लान के अनुसार रसायनिक उर्वरकों की आपूर्ति के साथ-साथ जुलाई माह में छत्तीसगढ़ राज्य को डेढ़ लाख मीट्रिक टन यूरिया और डेढ़ लाख मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक अतिरिक्त रूप से प्रदाय किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित अपने पत्र में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य को जून माह में सप्लाई प्लान के अनुसार मात्र…
वनांचल में सिंचाई सुविधा के लिए नदियों के किनारे विद्युत लाईन बिछाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वनांचल में नदियों के किनारे विद्युत लाईन बिछाकर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आकांक्षी जिलों विशेषकर बस्तर, सरगुजा अंचल सहित कोरबा जिले में नदियों के किनारे विद्युत लाईन के विस्तार के काम में डीएमएफ फंड का उपयोग किया जाए। इससे किसानों को जहां सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं उनके जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित ऊर्जा विभाग के कार्यों…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ को जुलाई माह में कोविड वैक्सीन के एक करोड़ डोज उपलब्ध कराने का किया आग्रह
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को जुलाई माह में कोरोना टीके की कम से कम एक करोड़ डोज उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोना टीके उपलब्ध कराए जाने के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तत्काल निर्देशित करने का भी अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में भी अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। राज्य अब तक फंटलाइन वर्कर को 100 प्रतिशत…
