अमेजन पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धूम, कुछ ही घंटों में स्टाक करंटली-अनएवलेबल, राज्य लघु वनोपज संघ ने मांग के अनुरूप की आपूर्ति की व्यवस्था

रायपुर। ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजन पर बिक्री के उतरे छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम मची हुई है। इन्हें लांच किए जाने के कुछ ही घंटों भीतर इतने अधिक आर्डर हुए कि विभिन्न उत्पादों का स्टेटस करंटली-अनएवलेबल दिखाई देने लगा। हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने तत्काल पहल करते हुए मांग के अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था कर दी है। इन उत्पादों की बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा अमेजन से करार किया गया है। छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब ’छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के ब्रांड नाम से ऑनलाइन प्लेटफार्म…

मोहल्ला कक्षा लेने वाले 36-36 शिक्षक हर जिले में होंगे पुरस्कृत, स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा

रायपुर। कोरोना लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए संचालित पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम के दूसरे वर्ष की शुरूआत के पूर्व समग्र शिक्षक द्वारा आयोजित वेबीनार में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शामिल होकर नवाचारी शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा और शिक्षा पद्धति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से नियमित कक्षा लेने वाले प्रत्येक जिले से 36-36 शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि वेबीनार में नवाचारी शिक्षकों…

छत्तीसगढ़ में अब तक आज 229.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 229.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 27 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 400.8 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 124.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब…

प्रदेश में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण, 26 जून को 3.50 लाख से अधिक टीके लगाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन में लगा हुआ है। वैक्सीनेशन साइट्स की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि एक केन्द्र में अधिक भीड़ न हो। संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 26 जून को प्रदेश में 4592 सेशन साइट्स पर तीन लाख 50 हजार 492 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 18 से 44 वर्ष आयु…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों से की अपील, कहा एक जुलाई से अपने गांव में शुरू करें रोका-छेका

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाय उन्हें गोठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों तथा पशुपालकों के नाम अपने संदेश में कहा है कि बरसात के दिनों में पशुओं में गलघोटू और एकटंगिया की बीमारी होती है। इससे बचाव के लिए अपने…

मधुमक्खियों ने आदिवासी किसानों के जीवन में घोली शहद की मिठास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले कोरिया में कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में गठित किसान उत्पादक संगठन द्वारा किये जा रहे मधुमक्खी पालन तथा शहद उत्पादन व्यवसाय ने इन आदिवासी किसानों के जीवन में शहद की मिठास घोल दी है। किसान उत्पादक संगठन के 17 सदस्यों द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन कृषि कुटीर उद्योग के अंतर्गत मधुमक्खी पेटी तथा मधुमक्खी काॅलोनी के निर्माण के साथ ही करंज, वन तुलसी, सरसांे, सौंफ आदि फसलों एवं जंगली वृक्षों के फूलों तथा परागकणों से शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त शहद तैयार किया जा रहा है।…

शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता अब होगी आजीवन, सात वर्ष की वैधता के बंधन को शासन ने किया विलोपित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता की सात वर्ष की अवधि को विलोपित करते हुए इसे आजीवन कर दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी, जिसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों को खाद की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को खाद -बीज की आपूर्ति सतत रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता द्वारा इसके लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य को आवंटित मात्रा के अनुरूप रासायनिक उर्वरक विशेषकर यूरिया और डीएपी की आपूर्ति के लिए प्रदायक कंपनियों के प्रतिनिधियों से सतत समन्वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य में खाद की जमाखोरी की रोकथाम के लिए भी आवश्यक…

मुख्यमंत्री श्री बघेल को वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री सिंह ने निगम लाभांश की राशि चेक सौंपा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के वर्ष 2019-20 के लाभांश की राशि 2.92 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। छत्तीसगढ़ राज्य वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पीसी पांडे भी इस अवसर पर…

अधिक से अधिक संख्या में स्थापित की जाएं लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की इकाईयां : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लघु वनोपजों का काम कर रही स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि के लिए लघु वनोपजों पर आधारित प्रसंस्करण इकाईयों की अधिक से अधिक संख्या में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में बहुमूल्य लघु वनोपजों के साथ प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना के लिए मानव संसाधन, भूमि भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कई जिलों में अच्छा काम हुआ है। दंतेवाड़ा में सफेद अमचूर…