मुख्यमंत्री श्री बघेल नवनिर्मित इंद्रावती ’’वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान धरमपुरा-01 में नवनिर्मित इंद्रावती ’वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके कमरों की चाबियां सौंपी। उन्होंने यहां गृह प्रवेश करने वाली महिला हितग्राहियों को चाबी सौंपते हुए सुरक्षित वातावरण में आवास की सुविधा पाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों के पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान हितग्राहियों ने अत्यंत अल्प किराए में सर्वसुविधायुक्त सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गाे का आर्शिवाद सियान वाटिका में फीजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस फिजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी…

चिराग परियोजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कृषि मड़ई में विभागीय स्टालों का अवलोकन किया, बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सराहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिराग योजना के शुभारंभ के अवसर पर कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का (कृषि मेला) अवलोकन भी किया और यहां के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। कृषि मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लाई फोड़ाई मशीन, लघु धान्य फसल बुआई यन्त्र, हल, मेंड़ बनाने का यन्त्र, कोदो वीडर, पैडी वीडर, साईकिल व्हील हो, बस्तर कृषि उत्पाद का…

मुख्यमंत्री ने किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ, स्मार्ट क्लासरूम और लैब का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए स्थापित किए गए थिंक बी (टेक्नोलॉजी हब एंड इनोवेशन नेटवर्क फॉर नॉलेज बस्तर) के धरमपुरा स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज परिसर में निर्मित नए कार्यालय का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने यहां पर स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी मुलाक़ात कर उनके व्यापार की प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पॉलीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों के लिए निर्मित स्मार्ट क्लास और स्मार्ट…

आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नयी रौशनी फैलाएगी, चिराग परियोजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में चिराग परियोजना का शुभारंभ किया। कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कृषि मड़ई कार्यक्रम में परियोजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्व बैंक की सहायता से संचालित होने वाली लगभग 1735 करोड़ रुपए की इस परियोजना को बस्तर के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली अब तक की सबसे बड़ी परियोजना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बड़ी योजना का शुभारंभ बस्तर में मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर किया जा रहा है और इसी का…

छत्तीसगढ़ मॉडल की हो रही देश में चर्चा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। आप सबके सहयोग और परिश्रम से का ही यह परिणाम है। दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के विभिन्न राज्यों से आए अधिकारी भी छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास के कार्याें की चर्चा कर रहे थे और वह छत्तीसगढ़ में यहां के कामों को देखने और सीखने आना चाहते हैं। यह छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे कार्याें की प्रसंशा लोकसभा…

सरकार का काम सिर्फ राजस्व वृद्धि नहीं, लोगों के सपनों को पूरा करना होना चाहिए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। जब छत्तीसगढ़ में नयी सरकार बनी तो शुरुआत दौर के कई महत्वपूर्ण फैसलों में एक जमीन के लिए जारी होने वाले कलेक्टर गाइडलाइन की दरों में वृद्धि न करने का था। इस निर्णय पर लोगों को लगा था कि इससे सरकार के राजस्व में नुकसान होगा, लेकिन मुझे पूरा विश्वास था कि इससे सभी वर्ग को लाभ होगा, और नतीजा आज सामने है। तीन साल में हमने गाइडलाइन में वृद्धि नहीं की, बल्कि कई तरह की सुविधाओं में इजाफा किया। इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स, बिल्डर्स समेत अपना आशियाना बनाने…

देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत स्तंभ है एलआईसी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित आनंद समाज वाचनालय के सभागार में आयोजित इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने यूनियन द्वारा कन्वेंशन में एलआईसी के निजीकरण/आईपीओ लाए जाने के खिलाफ चलाए जा रहे आन्दोलन का समर्थन करते हुए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध के लिए चलाए जा रहे अभियान को व्यापक जन आन्दोलन का स्वरूप दिया जाए। गौरतलब है कि ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन, एलआईसी के आईपीओ जारी करने तथा आम बीमा निगम…

चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को राशि लौटाने वाला छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनादगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राशि उनके खाते में वापस लौटने के साथ ही मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उनकी राशि वापस मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जो अपने राज्य के निवेशकों को जिनके साथ चिटफंड कंपनियों ने धोखाधड़ी की है, उनकी राशि वापस लौटा रहा है। इसके…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी- धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ को समय पर बारदानों की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खाद्य विभाग भारत सरकार द्वारा 12 नवंबर 2021 को जारी प्लान के अनुसार नये जूट बारदानों की समयानुसार आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने अपने पत्र में कहा है कि प्लान के अनुसार छत्तीसगढ़ को 2.14 लाख गठान नये जूट बारदाने जूट कमिश्नर कोलकाता के माध्यम से क्रय करने की अनुमति प्राप्त हुई है। इसके विरुद्ध राज्य को अभी तक मात्र 86,856 गठान नये जूट बारदाने प्राप्त हुए हैं, जो प्लान अनुसार अपेक्षित…