रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में एक करोड़ 33 लाख 95 हजार रूपए की लागत से निर्मित आधुनिक फायर स्टेशन और एक करोड़ रूपए की लागत से निर्मित एसडीआरएफ हब (स्टोर एवं बैरक) का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे। इस अत्याधुनिक फायर स्टेशन तथा एसडीआरएफ के निर्माण से बस्तर संभाग में आपदा संबंधी बचाव कार्यों को गति मिलने के साथ ही आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है…
साल: 2021
पर्यटकों को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हुए गर्व होता है : ’मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। बस्तर में पर्यटन के जरिये स्थानीय लोगों को न सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि वे पर्यावरण को बचाए रखने की मुहिम में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे ही कामों से जुड़े बस्तर के नौजवानों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि पर्यटकों के अपने खान-पान, रीति-रिवाज और कला-परंपराओं से परिचित कराते हुए उन्हें गर्व होता है। बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन नौजवानों से बातचीत की। तिरखा बस्तर पर्यटन समूह में काम कर रही…
तन और मन दोनो स्वस्थ्य होने से हम किसी भी विपरीत परिस्थति का कर सकते हैं सामना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या में इसे अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से योग करने वाले हमेशा निरोगी रहते है और कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल…
एरोमेटिक कोण्डानार परियोजना से मिलेगी कोण्डागांव जिले को नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोण्डागांव जिले में सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत की ‘सुगंधित कोण्डानार‘ (एरोमेटिक कोण्डानार) परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस परियोजना में कोण्डागांव जिले में 2 हजार एकड़ भूमि पर सुगंधित फसलों की खेती की जाएगी। इस परियोजना के तहत् किसानों के समूह एरोमा हब द्वारा सुगंधित फसलों की सात प्रजातियों लेमन ग्रास, पामारोजा, पचौली, मुनगा, अमाड़ी, वैटीवर, तुलसी की खेती की जाएगी। सुगंधित फसलों को प्रोसेसिंग के लिए कोण्डागांव में स्थापित होने वाली प्रसंस्करण…
बस्तर में वनोपजों के वेल्यूएडिशन में रोजगार की भरपूर संभावना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में बहुमूल्य वनोपजों के वेल्यूएडिशन से रोजगार की भरपूर संभावना है। बस्तर की वनोपजों में वेल्यूएडिशन किया जाए, तो रोजगार के लिए बस्तर के युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। वनोपजों के वेल्यूएडिशन और उनके व्यापार के जरिए न सिर्फ बस्तर के युवाओं को ही बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी रोजगार और आय के बेहतर साधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर के आम, इमली और काजू के प्रसंस्करण और वेल्यूएडिशन के…
बस्तर को मलेरिया, एनीमिया, कुपोषण से मुक्त करने और शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी लाने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का चौथा चरण शुरू
रायपुर। पूरे बस्तर संभाग से मलेरिया को खत्म करने में मील का पत्थर साबित हो रहे मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के चौथे चरण की शुरूआत 15 जून से हो चुकी है। 31 जुलाई तक चलने वाले चौथे चरण के शुरूआती चार दिनों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब 31 हजार घरों तक पहुंच चुकी है। इस दौरान एक लाख 28 हजार से अधिक लोगों की मलेरिया जांच कर पॉजिटिव पाए गए 1066 मरीजों का तत्काल इलाज शुरू किया गया है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ और मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के…
‘योग करबो-स्वस्थ रहिबो’ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन
रायपुर। ‘योग करबो-स्वस्थ्य रहिबो‘ के साथ 10 लाख से अधिक प्रदेशवासी योग दिवस 21 जून की प्रातः 6.45 बजे से योगाभ्यास में शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, विधायक एवं जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी भी योग में शामिल होंगे। सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग और योग आयोग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 21 जून को प्रातः 6.45 से 22 जून 2021 को प्रातः 7 बजे तक निरंतर 24 घण्टे समाज कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। योग दिवस की पूर्वसंध्या पर आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। कोरोना काल में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग का महत्व और भी बढ़ गया है। इसकी साधना शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। श्री बघेल…
शांति और विकास के लिए आदिवासियों को सक्षम बनाना जरूरी, समाज साथ दे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित आदिवासियों को उनके कब्जे वाली जमीन के पट्टे दिलवाने में सरकार का साथ दें, ताकि आदिवासी शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें और सक्षम बनें। श्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार की मंशा आदिवासियों को सक्षम बनाने की है और जब उन्हें जमीन का पट्टा मिलेगा, जिस पर वे काबिज हैं, तो सभी शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और अधिकार सम्पन्न भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि…
वर्मी कम्पोस्ट की आय से रीना ने खरीदी सोने की बाली, गौठान से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आ रहा बदलाव
रायपुर। रीना चक्रधारी को लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना महिलाओं के लिए ही लागू की है, हालांकि इस योजना में ऐसा कोई बंधन नहीं है, स्त्री-पुरुष सभी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। रीना ने मुख्यमंत्री से कहा कि बहुत दिनों से सोने की बाली बनाने की इच्छा थी, जो अब जाकर पूरी हुई। असल में, कांकेर जिले के नवागांव भावगीर की रीना चक्रधारी के गांव में जब गौठान शुरु किया तो दूसरी बहुत सी महिलाओं के साथ मिलकर उसने भी गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने…
