रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शांति का एक ही मंत्र है- विकास, विश्वास और सुरक्षा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बस्तर अंचल के लोगों को विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वनवासियों को जल-जंगल और जमीन का हक देने के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार पट्टों के साथ वन संसाधनों का भी अधिकार दिया जा रहा है। वनवासियों को तेंदूपत्ता सहित लघु वनोपजों का सही मूल्य दिलाने के साथ-साथ रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। बस्तर अंचल में…
साल: 2021
छत्तीसगढ़ के हाट बाजारों में अब सेहत भी, सोनउ राम और जागोबाई को मिला बीपी और शुगर का इलाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना वरदान साबित हो रही है। इससे न सिर्फ लोगों को अपने घर के पास हाट बाजार में स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली है बल्कि बीमारी का पता लगने पर उनका इलाज भी हो रहा है। इस योजना के दो हितग्राहियों सोनउ राम और जागोबाई ने आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ इस योजना से जुड़े अपने अनुभवों को साझा…
पंडित माधवराव सप्रे ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को दी नई दिशा: श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की जयंती 19 जून पर उन्हें याद करते हुए कहा है कि सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है। उनके द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। सन् 1900 में जब प्रकाशन के लिए पर्याप्त सुविधाएं और आधुनिक तकनीकी नहीं थी, उन्होंने वामनराव लाखे जी और रामराव चिंचोलकर जी के सहयोग से पेण्ड्रा में मासिक हिन्दी पत्रिका ‘छत्तीसगढ़…
केलो परियोजना के विकास के लिए 81.40 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत केलो परियोजना के कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन कार्य के लिए 81 करोड़ 40 लाख 89 हजार रूपए स्वीकृत किए है। यह राशि प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना फास्ट्र ट्रेक अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में 22810 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई की जा सकेगी। इस सिंचाई परियोजना कंमाड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को जल…
आदिवासी विकास, वन एवं वन्यजीव प्रबंधन तथा लघु वन उपज क्षेत्रों के विकास के संबंध में सुझाव देने टास्क फोर्स की हुई बैठक
रायपुर। आदिवासी विकास, वन एवं वन्यजीव प्रबंधन तथा लघु वन उपज क्षेत्रों के विकास के संबंध में राज्य योजना आयोग को सुझाव देने आज टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। योजना भवन नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक में टास्क फोर्स के सदस्यों ने अनुसूचित क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा, आवास, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, रोजगार-स्वरोजगार की जरूरतों पर विशेष जोर दिया। सदस्यों ने लघु वनोपजों का संग्रहण, प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर करने की बात कही। बैठक में टास्क फोर्स की वर्किंग कमेटियां…
रायपुर : महिलाओं ने मजदूरी छोड़ शुरू किया वनौषधियों का व्यवसाय, हुआ 44 लाख रूपए का कारोबार, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। वनौषधियों के व्यापार से छत्तीसगढ़ के गांवों की महिलाएं एक साल में 20 लाख रूपए का मुनाफा कमा रही है। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जो कभी मजदूरी का काम करती थी, अब वन धन विकास केन्द्र के माध्यम से वनौषधियों का करोबार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अच्छे मुनाफे वाले कारोबार की जानकारी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोरबा जिले के पाली तहसील के डोंगानाला गांव की सरोज पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि उनके हरीबोल स्व-सहायता समूह ने जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों, फूल पत्तियों…
मनरेगा में 14 नए लोकपालों की नियुक्ति
रायपुर। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच एवं सुनवाई के लिए 14 नए लोकपालों की नियुक्ति की गई है। इन 14 लोकपालों के प्रादेशिक क्षेत्राधिकार में 23 जिलों को शामिल किया गया है। नव नियुक्त लोकपालों द्वारा संबंधित जिला मुख्यालयों में पदभार ग्रहण कर लिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार इन लोकपालों की नियुक्ति दो वर्षों की अवधि के लिए की गई है।…
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और गिरी, मौतों का आंकड़ा भी सिमटा, रिकवरी दर 98 प्रतिशत
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। अभी प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर मात्र 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर अब 98 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से होने वाली मौतें भी थम रही हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान 76 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें कोमोरबिडिटी वाले 34 मरीज भी शामिल हैं। राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 7.50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथनश् को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए लोग 19 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया…
दिव्यांग ललिता को गौठान ने दी ताकत, खुद भी कमा रहीं : 35 महिलाओं को भी दिया रोजगार
रायपुर। पहले मैं बहुत दुखी रहती थी। खाने-पीने तक के लिए मां-बाप पर ही आश्रित थी। लेकिन अब खुद कमा-खा रही हूं, और दूसरों को भी खिला-पिला सकती हूं। मैंने आज 35 और महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार दिया है। कोरबा जिले की दिव्यांग महिला ललिता राठिया ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। वे जनपद पंचायत कोरबा से करीब 65 किलोमीटर दूर ग्राम चिर्रा की निवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ललिता राठिया महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण के रूप…
