रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति केन्द्र सरकार कैसे करेगी, यही सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र में ही यह घोषणा कर दी थी कि छत्तीसगढ़ में हम हर व्यक्ति का फ्री वैक्सीनेशन करेंगे। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाईन वर्कर और 45 वर्ष के अधिक आयु के लिए तो फ्री वैक्सीनेशन की व्यवस्था की लेकिन जब…
साल: 2021
गीता को मिली मोटराईज्ड ट्राईसायकिल की सौगात, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग छात्रा गीता के हौसले को सराहा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले की दिव्यांग बालिका कुमारी गीता को आज वर्चुअल रूप से मोटराईज्ड ट्रायसायकल की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम छिदौली कमारपारा जनपद छुरा की रहने वाली 11 वर्षीय गीता से बड़ी आत्मीयता से बात-चीत की और उसे स्कूल आने-जाने के लिए शासन की ओर से मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कक्षा 6वीं में अध्ययनरत गीता इस सौगात को पाकर बेहद प्रसन्न थीं और उसने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 77 प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण, 18-44 आयु वर्ग में 8.31 लाख लोगों का टीकाकरण
रायपुर। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 77 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के आठ लाख 31 हजार युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। सभी आयु वर्ग और श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाए गए पहली और दूसरी डोज को मिलाकर प्रदेश में अब तक (6 जून तक) 71 लाख 14 हजार टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 45…
डॉ.एस.भारतीदासन ने आयुक्त जनसम्पर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का पदभार ग्रहण किया
रायपुर। डॉ.एस.भारतीदासन ने आज नवा रायपुर में जनसम्पर्क संचालनालय के आयुक्त-सह-संचालक तथा छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले उन्होंने महानदी भवन मंत्रालय में विशेष सचिव मुख्यमंत्री, विशेष सचिव कृषि विभाग (उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्धपालन, गौठान का स्वतंत्र प्रभार), नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का पदभार भी ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी डॉ.एस.भारतीदासन इसके पूर्व राजधानी रायपुर सहित सूरजपुर और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने खाद्य…
पर्यावरण संरक्षण के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ाने का जरिया बनेगा जैव विविधता उद्यान : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ अवसर पर दुर्ग जिले के अंतर्गत पाटन तहसील के ग्राम फुण्डा में जैव विविधता उद्यान का वर्चुअल भूमिपूजन किया। लगभग 20 एकड़ के क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस उद्यान में जापानी मियावाकी तकनीक का उपयोग करते हुए 100 से अधिक प्रजाति के 3 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें मुख्यतः हल्दू, बीजा, मुंडी, चंदन, महोगनी तथा नीम जैसे प्रजातियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसका शिलान्यास करते हुए कहा कि फुण्डा…
पर्यावरण को बचाने, संवारने और किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को सभी ने सराहा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करते हुए कहा कि हमने इसके जरिए पर्यावरण को बचाने एवं संवारने के साथ-साथ ग्रामीणों और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। सभी की भागीदारी से हम इस संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार, ईमारती, गैर-ईमारती एवं औषधीय पौधों के रोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान किया गया है।…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ के अवसर पर ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसके प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक में छत्तीसगढ़ में पायी जाने वाली तितलियों की 170 प्रजातियों का वर्णन है। पुस्तक की लेखिका मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता द्वारा पिछले 10 वर्षाें से तितलियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पायी जाने वाली तितलियों की प्रजातियों पर…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना‘ का शुभारंभ, कहा- वृक्षारोपण से गांवों और जंगलों की बदलेगी तस्वीर: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों, पंचायतों तथा वन समितियों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की जा रही मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से निश्चित ही गांवों और जंगलों की तस्वीर बदलेगी। इससे किसानों को आय का एक नया जरिया मिलेगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हमारे गांवों में फिर से हरियाली दिखेगी। श्री बघेल ने कहा कि पूर्व में वृक्षों की कटाई के लिए बनाए नियमों के कारण जो व्यावहारिक कठिनाई आती…
मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में लगाया हर्रा और चार का पौधा, प्रदेशवासियों को वृक्ष लगाने और उनकी रक्षा करने का संदेश दिया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर में हर्रा और चार के पौधे रोपकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख कर उनकी रक्षा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष अपने निवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोहार का पौधा लगाया था, जो अब 5 फिट ऊंचा हो गया है। श्री बघेल ने पौधे के पास जाकर…
