अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’, प्रतिभागी 15 जून 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु…

मधुमक्खी पालन बन रहा है आय का अतिरिक्त जरिया, राज्य में मीठी क्रांति के लिए बन रही कार्ययोजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ही यह नतीजा है कि अब राज्य में कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियां लाभकारी व्यवसाय का रूप लेने लगी है। राज्य में बागवानी का क्षेत्र और उत्पादन का निरंतर बढ़ रहा है। फल, सब्जिया, अन्य उद्यानिकी फसलों के उत्पादन और मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में इजाफा होने लगा है। राज्य में बीते दो सालों से मधुमक्खी पालन व्यवसाय को बढ़ावा मिला है, जिसने कई परिवारों के जीवन में…

लघु वनोपज संग्रहण: राज्य में वर्ष 2020-21 में 3 करोड़ मानव दिवस का रोजगार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वनवासियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में वर्ष 2020-21 में लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्यों से लोगों को 3 करोड़ मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध हुआ है। इसमें लघु वनोपज संग्राहक आदिवासी-वनवासियों को 200 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से 600 करोड़ रूपए की राशि के पारिश्रमिक का वितरण किया गया है। पारिश्रमिक में तेंदूपत्ता संग्रहण के अंतर्गत 400…

नीति आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य संबंधित मूल्यांकन में छत्तीसगढ़ को ’’परफार्मर’’ राज्य की श्रेणी प्राप्त

रायपुर। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा 3 जून, 2021 को कम्पोजिट एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स (3.0), 2020-21 जारी किया गया। इस रिपोर्ट में सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यो के परिणामों का आंकलन एक कम्पोजिट स्कोर 0-100 के मध्य किया गया। राज्यों की रैंकिंग में जहॉ वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ का स्थान 21 वाँ था उसमें सुधार होकर अब यह 19 वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार राज्य का स्कोर पूर्व में जहाँ…

समय पूर्व जन्में शिशु को केवल 9 माह में मिली कुपोषण से मुक्ति, चारामा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और माता-पिता ने जीती जंग

रायपुर। आंगनबाड़ियों के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान ने चारामा में समय पूर्व जन्मे एक कुपोषित शिशु को कुपोषण से मुक्ति दिलाई है। केवल 9 माह में शिशु सुपोषित होकर सामान्य श्रेणी में आ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और शिशु के माता-पिता ने शिशु को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की जो जंग छेड़ी थी, उसमें उन्हें विजय हासिल हुई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना चारामा के पुरी पर्यवेक्षक सेक्टर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत किशनपुरी के आंगनबाड़ी केन्द्र किशनपुरी क्र.- 1 में जितेश्वर साहू का परिवार निवास करता है।…

छत्तीसगढ़ राज्य – इंडिया पवेलियन, लंदन डिजाइन प्रदर्शनी का प्रायोजक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार, इंडिया पवेलियन, लंदन डिजाइन प्रदर्शनी के सम्मानित प्रायोजकों में से हैं तथा इनका राज्य वन नीति, उन उन्नत विचारो का हिस्सा है जो विश्व के सबसे बड़े डिज़ाइन प्रदर्शनी में दिखाया जायेगा। लंदन डिजाइन प्रदर्शनी का तृतीय संस्करण 01 जून 2021 से 27 जून 2021 तक लंदन के दिल में स्थित सॉमरसेट हाउस में आयोजित किया जायेगा जिसके संग्रहाध्यक्ष डेवलिन होंगे। इस प्रदर्शनी में 6 महाद्वीपों से आये, ऑस्ट्रिया, कनाडा, हॉन्कॉन्ग, भारत, इजराइल, वेनुजुएला समेत 22 देश हिस्सा लेंगे तथा गूंज आधारित विषय पर अपने विचारो को…

कोरोना मरीजों के लिए संसाधन जुटाने एक्सिस बैंक भी आया सामने, राज्य को उपलब्ध कराएगी 1.5 करोड़ के मेडिकल उपकरण

रायपुर। राज्य शासन को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक्सिस बैंक संसाधन उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से एक्सिस बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा कर बताया कि बैंक कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए डेढ़ करोड़ रूपए की लागत के मेडिकल उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराएगी। इनमें 200 ऑक्सीजन सिलेंडर (जम्बो ‘डी’ टाइप), 500 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, पांच वेंटिलेटर, दस बीआई-पीएपी, छह हाइ-फ्लो नेजल कैनुला मशीन, दस मल्टीपैरा मॉनिटर और 1600 मीटरिक टन क्षमता का एक ऑक्सीजन टैंकर शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री श्री…

शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में दिए गए निर्देशों पर अमल के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर केवल एक सप्ताह में 700 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। आगामी एक सप्ताह में 79 शेष आवेदकों को भी अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई को आयोजित कैबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने का अनुमोदन…

केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री ने देश में सबसे पहले खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी शुरू करने पर छत्तीसगढ़ की सराहना की

रायपुर। केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में केन्द्र के निर्देशों पर त्वरित पहल करने के लिए छत्तीसगढ़ की सराहना की। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत सरकार की प्राथमिकता में खनिज ब्लॉक्स का आबंटन नीलामी के माध्यम से किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण के तहत अगले 2-3 माह में लौह अयस्क एवं चूनापत्थर के कुल 16 नये ब्लॉक्स की नीलामी की तैयारी की जा रही है।…

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों को बड़ी राहत, 124 नक्सल प्रकरणों में 218 अभियुक्त दोषमुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल पीडि़त क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा उपरांत 31 मई 2021 तक कुल 718 प्रकरणों को विभिन्न न्यायालयों द्वारा दोषमुक्त और प्रकरण वापसी उपरांत कुल 944 आरोपियों को अब तक लाभान्वित किया जा चुका है। गौरतलब है कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की नीति पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्देश आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के.पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया…