रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित आईएफएस एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में वन विभाग की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक उनके लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो कि सराहनीय है। इस तारतम्य में उन्होंने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का भी उल्लेख करते हुए बताया कि इसे दूरस्थ अंचल में निवासरत वनवासियों को भी जोड़कर आगे बढाया जा रहा है जिसमें वन विभाग की भी…
साल: 2021
विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना नया रायपुर के 20 एकड़ क्षेत्र मेें होगी, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसाइटी के सामान्य सभा की प्रथम बैठक
रायपुर। राज्य शासन के निर्णय अनुसार नवा रायपुर में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना 20 एकड़ क्षेत्र में की जाएगी। स्कूल भवन का निर्माण नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना के संबंध में गठित छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसाइटी की सामान्य सभा की प्रथम बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि राज्य शासन की अनुमति से समिति का पंजयीन कराया गया है। छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट सोसाइटी…
मुख्यमंत्री ने स्कॉउट्स गाइड्स के ‘तारुण्य वार्ता‘ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स और यूनीसेफ के सहयोग से 10 से 25 आयु वर्ग के बालक-बालिका के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए संचलित होने वाले ‘तारुण्य वार्ता‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम की पुस्तिका का विमोचन और लोगो को लांच भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कॉउट गाइड की राज्य आयुक्त (रेंजर) सीमा वर्मा को वारंट भी प्रदान किया। तारुण्य वार्ता नामक कार्यक्रम तरुणों के साथ संवाद करना, उनकी समस्याओं को समझने, उनकी…
गुरुनानक देव जी ने देश-दुनिया को दिया मानवता की सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए । उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरूनानक देव जी का प्राकट्य उत्सव देश दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी ने मानवता की सेवा का संदेश दिया,…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में की महत्वपूर्ण घोषणाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य बजट की योजनाओं के क्रियान्वयन में नोटशीट जिला पंचायत के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जनपद पंचायत से संबंधित मामलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की जाएंगी। केन्द्र सरकार की…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल मारकर फुटबॉल ग्राउंड का किया उदघाटन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 सेक्टर-5 में फुटबॉल का गोल मारकर फुटबॉल ग्राउंड का उदघाटन किया। इसकी लागत 26 लाख रुपये है। इस आकर्षक फुटबॉल मैदान को देखकर मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की। फुटबॉल ग्राउंड उद्घाटन ⚽ (भिलाई) pic.twitter.com/FvwYqxMqM3 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 18, 2021 यह भी उल्लेखनीय है कि सेक्टर-5 स्थित इस फुटबॉल ग्राउंड के आस-पास बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट मैदान भी है, वार्डवासियो के लिए खेल की दृष्टि से काफी सुविधा उपलब्ध है, इसके साथ ही साफ-सुथरे एवं चमचमाती रोड और…
मुख्यमंत्री ने कोहका मेन केनाल रोड का लोकार्पण किया, 28.86 करोड़ की लागत से हुआ है केनाल रोड का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार केनाल रोड का लोकार्पण किया। कोहका माईनर मेन केनाल से नंदनी रोड तक तीन किलोमीटर लंबी केनाल रोड का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 28 करोड़ 86 लाख 84 हजार रूपए की लागत से कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। केनाल रोड का बहुत ही आकर्षक ढंग से सौन्दर्यीकरण कराया गया है। इसके किनारे एक खूबसूरत गार्डन का निर्माण किया गया है। केनाल रोड के बन जाने से…
नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध रूप से कर रही कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर पलिक निगम क्षेत्र में स्थित हुडको में आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की मांगे प्राथमिकता के साथ पूरी की जाएगी। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल…
मुख्यमंत्री ने सिविक सेंटर भिलाई के विकास के लिए की 10 करोड़ रुपये की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई के सेक्टर-5 स्थित शहीद पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह शहीद पार्क हमारे शहीदों की सुंदर स्मृतियों को सहेजने के लिए बनाया गया है। यहां शहीदे आजम की प्रतिमा हमें उनके महान बलिदान की याद दिलाती है। भिलाई में शहीदों की स्मृति को सहेजने के लिए यह सुंदर उपक्रम किया गया है। मेरा सौभाग्य है कि मैं साल में दो बार आया हूं। पहली बार शहीद पार्क के उद्घाटन के मौके पर और इस बार म्यूजिकल फाउंटेन…
