मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को 21 मई को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को 21 मई को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। श्री बघेल ने देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा था। अपनी आधुनिक और प्रगतिशील सोच से उन्होंने भारत में सूचनाक्रांति…

अमेरिका निवासी छत्तीसगढ़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया, मुख्यमंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा यह सार्थक पहल

रायपुर। अमेरिका में निवास कर रहे छत्तीसगढ़-समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना-संकट में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपना भी योगदान देने की पेशकश की है। उनके प्रतिनिधिमंडल ने श्री बघेल से कल शाम दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि वे उनके हर फैसले में साथ है। बातचीत में अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को से श्री वेंकटेश शुक्ला एवं जॉन्सन एंड जॉन्सन के चीफ डाटा साइंस ऑफिसर पल्लव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। pic.twitter.com/5WXdmNp14j — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 19, 2021 प्रतिनिधिमंडल ने…

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों में कोविड-19 प्रबंधन पर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल भी शामिल हुए

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के…

प्रदेश के 11 वायरोलॉजी लैब में 350 लोगों की टीम ने जांचे 20 लाख से अधिक सैंपल

रायपुर। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में संचालित 11 वायरोलॉजी लैब में अब तक (18 मई तक) 20 लाख 19 हजार 088 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। यह प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से हुए कुल आरटीपीसीआर जांच का 90 प्रतिशत है। इन लैबों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले सैंपलों की जांच में 350 लोगों की टीम लगी हुई है जो कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच दिन-रात अलग-अलग पालियों में काम कर लगातार जांच कर रहे हैं। प्रदेश में अब…

धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर छत्तीसगढ़ सरकार देगी प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी खरीफ सीजन 2021-22 से धान वाले रकबे में धान के बदले अन्य चिन्हित खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दिए जाने का निर्णय लिया है। इससे राज्य में धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2020-21 में धान तथा 2021-22 से धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों पर प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 9000 रूपए इनपुट सब्सिडी देने फैसला लिया है। इसके साथ…

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम: स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी किया। परीक्षा में पंजीकृत 4 लाख 67 हजार 261 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6 हजार 168 परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए। शेष 4 लाख 61 हजार 093 पात्र परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इनमें 2 लाख 24 हजार 112 बालक और 2 लाख 36 हजार 981 बालिकाओं के परीक्षा परिणाम शामिल हैं।…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए गए, जिनमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष 10वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 14, 2021 मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते…

कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, साथ में देगी छात्रवृत्ति

रायपुर। कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है जो कोविड पीड़ितों के कुछ आंसू पोंछ सकेगा।कोविड के निर्मम प्रहार के चलते जिन बच्चों का सब कुछ छीन गया है, अब छत्तीसगढ़ सरकार उनका संबल बनने जा रही है,और न केवल उनकी शिक्षा का दायित्व उठायेगी बल्कि उनके भविष्य को संवारने की हर संभव कोशिश भी करेगी। सरकार की इस संवेदनशील पहल को अमली जामा पहनाया जाएगा छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से। यह योजना इस वित्तीय वर्ष से लागू की जाएगी। कोरोना…

ब्लैक फंगस के संक्रमण से निपटने छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की जानकारी को गंभीरता से लिया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में ब्लैक फंगस के संक्रमण होने की जानकारी को गंभीरता से लिया है, उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। ज्ञातव्य है कि वर्तमान मेें छत्तीसगढ़ राज्य में ब्लैक फंगस का संक्रमण होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जिसके रोकथाम हेतु पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरसिन-बी औषधियों की आवश्यकता होती है, जिसकी नियमित एवं विधिवत् आपूर्ति किया जाना अतिआवश्यक है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के…