स्वास्थ्य मंत्री ने बैकुंठपुर में वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के दस शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। बैकुंठपुर में वायरोलॉजी लैब की शुरूआत के साथ ही सरगुजा संभाग में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए अब दो केन्द्र…

राज्य सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में अहम् निर्णय, बस्तर संभाग के 4 जिलों में तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का होगा नगद भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर राज्य सरकार द्वारा कोरोना संकटकाल के चलते वनवासियों की सुविधा के उद्देश्य से बस्तर संभाग के नारायणपुर, उत्तर बस्तर (कांकेर), सुकमा तथा बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहक को उनके पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान करने का अहम निर्णय लिया गया है। प्रमुख सचिव वन द्वारा उक्त आशय का आदेश भी उक्त चारों जिलों के वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला वनोपज सहकारी यूनियन को जारी कर दिया गया है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि बस्तर संभाग के उक्त चारों जिलों की…

कोरोना संकट के बावजूद भी किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद भी राज्य के किसानों के हितों की अनदेखी और उनकी जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। खरीफ सीजन 2021 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार किसानों की डिमांड के अनुरूप न सिर्फ खाद और बीज की व्यवस्था में जुट गई है, बल्कि तेजी से इनका भंडारण समितियों में कराना शुरू कर दिया है। खरीफ के लिए खाद- बीज की डिमांड को देखते हुए अब तक समितियों में लगभग 45…

मुख्यमंत्री ने सीजी टीका वेब पोर्टल का किया शुभारंभ, टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेंगी लम्बी लाइनें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर…

मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों के संचालन में छूट हेतु संबंधित जिला कलेक्टरों को दी अनुमति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा…

मुख्यमंत्री ने वर्षा ऋतु के पहले समितियों से धान का उठाव करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्षा ऋतु के पूर्व समितियों से धान का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तारतम्य में विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से उपार्जित धान का निराकरण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित 92 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड मात्रा में से अब तक 75.59 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है एवं 16.41 लाख मीट्रिक टन धान ही समितियों में उठाव हेतु शेष है, जिसका वर्षा ऋतु प्रारंभ…

प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी अब पूरी तरह स्वस्थ, जिला अस्पताल दुर्ग के एसएनसीयू में हुआ इलाज

रायपुर। जिला अस्पताल दुर्ग के एसएनसीयू में एक नवजात शिशु को 15 दिन आक्सीजन सपोर्ट में रखकर पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। यह बच्चा प्रिमैच्योर हुआ था और जब 29 दिन का था तब इसे सर्दी बुखार की समस्या आई। माँ और बच्चे दोनों का टेस्ट कराया गया। दोनों पाजिटिव आये। माँ को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। बच्चे को एसएनसीयू में भेजा गया। बच्चे के लिए एक बेड पृथक रूप से आइसोलेट किया गया। बच्चे को आक्सीजन सपोर्ट दिया गया। जब माँ निगेटिव आ गई तो…

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को बेमौसम बारिश से हुई क्षति का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से फसल सहित अन्य हानि का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल सहित अन्य जन-धन के नुकसान के सर्वे के लिये तत्काल टीम का गठन कर आंकलन करें और पीड़ितों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

कोविड मरीजों का उपचार करते स्वयं पॉजिटिव हुए चिकित्सकीय ‌स्टाफ स्वस्थ होकर फिर उपचार में डटे

रायपुर। कोविड संकट के दौर में‌ चिकित्सकीय स्टाफ अद्भुत सेवा दे रहे हैं। अस्पताल में दिन रात डॉक्टर ,स्टाफ नर्स और अन्य सहयोगी सेवाएं दे रहे हैं। कई बार उनकी खुद की तबीयत बिगड़ जाती हैं ,कई बार वे भी असहज महसूस करते हैं लेकिन मरीजों के उपचार को प्राथमिकता में रखते हुए सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। गरियाबंद जिला अंतर्गत संचालित डेडिकेटेड कोविड-19 के प्रभारी डॉक्टर अजय पटेल, स्टाफ नर्स विरोनिका तथा हाउस कीपिंग स्टाफ कमलेश्वरी पिछले एक वर्ष से निरंतर अपनी…

पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए अहम घोषणा की है जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों के लोगों को फ्रंट लाईन वर्कर मानते हुए उनके टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान ही टीकाकरण करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है। गौरतलब है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व में ही निर्देश दे दिए गए थे परंतु मामला न्यायलयीन होने के…