रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरोना से बचाव, रोकथाम एवं टीकाकरण के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से जूझ रही है। तत्कालीन सरकार के 15 वर्षों के शासन काल मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को कभी पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया , इन परिस्थितियों में कोरोना जैसी महामारी का सामना करना एक बड़ी चुनौती थी परंतु हमने अब तक इस चुनौती का पूरी सक्षमता से सामना किया है। हमने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे…
साल: 2021
छत्तीसगढ़ में 18 से 45 वर्ष आयु समूह में अंत्योदय राशनकार्डधारियों को सबसे पहले टीका : मुख्यमंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के टीकाकरण की शुरूआत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 1 मई से होगी। टीके की कम आपूर्ति को देखते हुए प्रदेश में इस आयु वर्ग में सबसे पहले अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। आपूर्ति बढ़ने पर बीपीएल राशनकॉर्डधारी और उसके बाद एपीएल राशनकॉर्डधारी परिवारों को टीके लगेंगे। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पूर्ववत चलता रहेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल के…
सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल पर कोविड के विरुद्ध वैक्सिनेशन हेतु इच्छुक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। हालाँकि यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है पर प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक देश भर में…
मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मिले, हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, नारायणा हॉस्पिटल तथा एन.एच. एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में इलाजरत सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उक्त चारों हॉस्पिटलों में भर्ती जवानों से चर्चा की और हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटते ही एयरपोर्ट में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घटना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस…
नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन जारी रहेंगे : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे, नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर वापस लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बीजापुर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ की घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़ाई में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन वे बहादुरी से लड़े हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मुख्यमंत्री ने नक्सलियों द्वारा जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की, जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना में एक वाहन चालक सहित डीआरजी के 4 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। यह घटना नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। नक्सलियों के…
आओं लाए हरियाली, गौ-काष्ठ की जलाए होली, इकोफ्रेंण्डली होली मनाकर पर्यावरण संरक्षण में निभा सकते हैं अपनी भूमिका
रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत होने वाले दाह संस्कार में गौ-काष्ठ के उपयोग को प्राथमिकता से करने का निर्देश पहले से ही जारी किया हुआ है। अब उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए होलिका दहन में गौ-काष्ठ और कण्डे के उपयोग करने की अपील की है। कुछ माह पहले ही गौ-काष्ठ को लेकर जारी उनके निर्देशों अमल भी हुआ है। जागरूक एवं पर्यावरण के प्रति सचेत नागरिक, समाजसेवी गौ-काष्ठ और गोबर से कण्डे से दाह संस्कार भी करने…
इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब, सीएम ने विजेता टीम को प्रदान की ट्राफी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के फायनल मैच की विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को ट्राफी प्रदान की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर इस सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें 6 देशों की लीजेंड्स टीमों ने हिस्सा लिया। मैच के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया गया। इस पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ियों…
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ताजा हालात की ली जानकारी, कोविड-19 संक्रमण को रोकने की गई व्यवस्था की समीक्षा की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बचाव के सभी उपायों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जगह मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने कहा। मंत्रि-परिषद की इस उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत वीडियो…
मुख्यमंत्री से आईएएस एशोसियेशन के अध्यक्ष एवं राजस्व मंडल के अध्यक्ष सी.के. खेतान ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में आईएएस एशोसियेशन के अध्यक्ष एवं राजस्व मंडल के अध्यक्ष सी.के.खेतान ने सौजन्य मुलाकात की। श्री खेतान ने बताया कि आईएएस अधिकारी स्वर्गीय चन्द्रकान्त उइके की मृत्यु 14 दिसंबर 2019 को हो गयी है, जिनकी पत्नी रमा उइके एम.कॉम, एल.एल.बी की शैक्षणिक योग्यता रखती हैं तथा पुत्र बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत है। छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से रमा उइके को द्वितीय श्रेणी (महिला एवं बाल विकास या आदिम जाति कल्याण विभाग) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने…
