बिरगांव की तरह ही छावनी में भी लोगों को मिलेंगे पट्टे, मुख्यमंत्री ने छावनी में की घोषणा

रायपुर। बिरगांव नगर निगम की तरह ही छावनी में भी लोगों को पट्टे दिए जाएंगे। शहीद चुम्मन यादव की आदम कद प्रतिमा भी छावनी में लगाई जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने भिलाई प्रवास के दौरान छावनी में आयोजित जनसभा में कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए सरकार ने बड़े कार्य किए हैं। इसके लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना तथा मोबाइल मेडिकल…

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा नगरीय विकास की बनाई ठोस अधोसंरचना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई के राधिका नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया और नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुछ साल पहले भिलाई में दर्जनों मौतें डेंगू से हुई थी। राज्य शासन नगरीय सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस अधोसंरचना तैयार करने से तथा युद्ध स्तर पर संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण की दिशा में काम करने की वजह से डेंगू से मौतें रोक पाने…

तीन वर्षों में प्रदेशवासियों को पांच जिले और एक नये नगर निगम रिसाली की सौगात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर निगम रिसाली में 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद पिछले तीन वर्षों में प्रदेशवासियों को 5 नये जिले और नए नगर निगम रिसाली की सौगात मिली। उन्होंने कहा कि इस अवधि में तहसील भी बहुत संख्या में बनी है, लेकिन नगर निगम केवल एक बना है वह है रिसाली। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर निगम बने। गृह…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा कि हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। कार्तिक की पूर्णिमा सबसे बड़ी पूर्णिमा मानी गई है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से पुण्यलाभ होता है। हमारी संस्कृति में इस दिन दान की भी विशेष परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि कार्तिक पूर्णिमा का शुभ-अवसर सब लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर…

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पहली प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर के अवसर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा है कि इंदिरा जी ने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता, पक्के इरादों और तीक्ष्ण बुद्धिकौशल से भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने देश के लिए स्थिरता और तथस्तता से निर्णय लिए और नए भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन…

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती 19 नवम्बर के अवसर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और वीरता को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का अंतिम सांस तक साहस और दृढ़ता से कड़ा विरोध किया। उनके बलिदान और शौर्य ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में महिलाओं को गौरवान्वित किया…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, गुरूद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान और सेवाभाव से आध्यात्मिक वातावरण बनने के साथ आपसी…

भिलाई-3 का मिनी स्टेडियम अब स्टेडियम के रूप में होगा अपग्रेड : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई -चरोदा में 41 करोड रुपए के निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के मौके पर भिलाई-3 के मिनी स्टेडियम को स्टेडियम के रूप में अपग्रेड करने, चरौदा के फुटबॉल स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था, कुंद्रापारा के विस्थापित लोगों को पट्टा प्रदान करने और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अतिरिक्त सीटें सृजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से अधोसंरचना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में विविध क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अग्रणी…

सरकार की दूरदर्शी नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बेहतर स्थिति में : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में 7 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों की वजह से आज छत्तीसगढ़ में खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 नवम्बर को नई दिल्ली में ग्रहण करेंगे राष्ट्रपति से स्वच्छता अवार्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 20 नवंबर 2021 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों छत्तीसगढ़ को भारत के स्वच्छतम् राज्यों की श्रेणी में दिए जाने वाला अवार्ड ग्रहण करेंगे। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां…