छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में तीसरी बार देश में नंबर-वन बनाने मुख्यमंत्री ने जारी किया स्वच्छता ऐंथम, स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढि़या सबले बढि़या

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम ‘स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढि़या सबले बढि़या’ जारी किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने इस ऐंथम में अपनी आवाज दी है। सुनें- छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम pic.twitter.com/2XtMMYfK94 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 21, 2021 भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-21’ में तीसरी बार नंबर वन के पायदान पर पहुंचने के लिए राज्य शहरी एवं विकास अभिकरण द्वारा राज्य का स्वच्छता ऐंथम बनाया गया है। इस ऐंथम के माध्यम…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त शीघ्र होगी जारी, लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित है। इससे राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित होंगे। कोविड-19 आपदा के कारण प्रभावित राज्य की आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को…

किसानों, गरीबों, मजदूरों की मदद में सबसे आगे है छत्तीसगढ़ सरकार : सांसद राहुल गांधी

रायपुर(बीएनएस)। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि किसानों, गरीबों और मजदूरों की मदद करने में छत्तीसगढ़ सरकार सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार एक के बाद एक अच्छे कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर रही है। लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज वर्चुअल रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

बिलासपुर के विकास के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी, मुख्यमंत्री शामिल हुए न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर से मेरा आत्मीय संबंध रहा है। अरपा नदी से भावनात्मक लगाव है, जीवनदायिनी अरपा नदी हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यायधानी गौरव सम्मान, बिलासपुर की बात कार्यक्रम में…

वीरांगना अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के ग्राम जोगी दल्ली में आयोजित वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उनको नमन किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से युद्ध किया। देश के हित में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली विभूतियां किसी एक समाज एवं धर्म के नहीं होते बल्कि संपूर्ण समाज…

गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री, गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया। गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन…

छत्तीसगढ़ की सम्मानित विभूतियों ने भी लिया रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के मैच का आनंद

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ की  विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानित विभूतियों ने रविवार को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड़ सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरिज के अंतर्गत श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंट्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच का आनंद लिया। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित ममता चंद्राकर, भारती बंधु, अनुज शर्मा, अनूप रंजन पांडेय और मदन सिंह चौहान सहित अनेक विभूतियां ने मैच देखा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और…

मुख्यमंत्री सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने की पहल एक सराहनीय कदम

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी अकाशवाणी केन्द्रों से रीले होने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मासिक वार्ता कार्यक्रम लोकवाणी को आज नगर निगम गार्डन में लोगों ने उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री श्री बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ पारा निवासी नईम रजा नम्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने की पहल एक सराहनीय कदम है। श्री भूपेश की सरकार ने ग्रामीणों और दूरस्थ वनांचलों की महिलाओं को बिहान और अन्य स्व-सहायता के समूहों के माध्यम से…

गांव के गौरा चबूतरा में सुनी गई मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता, पांच सौ से अधिक महिलाओं को मिला कौशल विकास तथा रोजगारमूलक कार्य

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी आज रायपुर जिले के विभिन्न गांवों, नगरीय निकायों, पंचायतों में उत्साहपूर्वक श्रवण किया गया। रेडियो वार्ता का विषय मातृशक्ति माताओं-बहनों और बेटियों, दाई-दीदी पर केन्द्रित था। रायपुर के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम दतरेंगा के बीचों बीच स्थित गौरा चबूतरा में मुख्यमंत्री की इस वार्ता को गांव के सरपंच कामराज साहू, पंचगण दुलारी साहू, रत्ना ध्रुव और गांव के सियान, नागरिकगण और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, सुराजी गांव योजना, महिला कोष,…

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन, और आत्मसम्मान के लिए सतत् प्रयासरत : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज प्रसारित रेडियावार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल की मातृ शक्ति से माताओं-बहनों और बेटियों के साथ बातचीत का प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के लिए ठोस काम किए हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से लोकवाणी में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में छोटी-छोटी योजनाओं, छोटी-छोटी पूंजी और थोड़ी-थोड़ी उद्यमिता को मिलाकर एक…