मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 मार्च को लोकवाणी नारी शक्ति पर होगी केंद्रित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारी शक्ति से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री 11 मार्च को रायपुर, दुर्ग तथा गरियाबंद जिले के दौरे पर

रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को रायपुर, दुर्ग तथा गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे और राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपने दौरे में विभिन्न स्थानों में आयोजित महाशिवरात्रि मेला मिलन समारोह में भी शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 11 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11.20 बजे महादेवघाट रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12.10 बजे महादेवघाट से कार द्वारा…

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। श्री बघेल ने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में दीपन कुमार चक्रवर्ती द्वारा ‘घाघ और भडुरी’ की कहावतों को संकलित कर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक के संकलनकर्ता तथा संपादक श्री चक्रवर्ती को इसके प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय सिद्ध होगी। गौरतलब है कि भडुरी की कहावतें प्रायः कृषि तथा वर्षा-विषयक है। उनकी कहावतें छत्तीसगढ़ सहित बिहार, मध्यप्रदेश और संयुक्त प्रांतों से लेकर सारे राजपुताना और पंजाब तक फैली हुई है।…

वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच किए गए एमओयू पर हस्ताक्षर

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास, औद्योगिक विकास, कृषि गलियारे के विकास, इनोवेटिव डिजिटल समाधान, शहरी तथा ग्रामीण विकास, बौद्ध पर्यटन अधोसंरचना आदि क्षेत्रों के वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए समग्र विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार की ओर से उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन की ओर से फॉउंडेशन के मैनेजर ट्रस्टी संकल्प शुक्ला ने हस्ताक्षर…

स्व-रोजगार से जोड़कर लोगों को स्वावलंबी बनाने में खादी-ग्रामोद्योग महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार परिसर में 22 फरवरी से आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को सुगमतापूर्वक स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने में खादी तथा ग्रामोद्योग की अहम भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक इसका विस्तार कर गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपना को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा…

मुख्यमंत्री से सम्बद्ध विभागों के लिए 11,108 करोड़ रूपए से ज्यादा की अनुदान मांगें पारित

रायपुर(बीएनएस)। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्बद्ध विभागों के लिए 11,108 करोड़ 18 लाख 99 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित की गई। इस राशि में से सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 318 करोड़ 42 लाख 40 हजार रूपए, सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 426 करोड़ 24 लाख 66 हजार रूपए, वित्त विभाग से संबंधित व्यय के लिए 6724 करोड़ 91 लाख 42 हजार रूपए, जिला परियोजनाओं से संबंधित व्यय के लिए 104 करोड़ 65 लाख रूपए, ऊर्जा विभाग से संबंधित व्यय के लिए…

मुख्यमंत्री ने नन्हें-मुन्नों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर दिया सुपोषण का संदेश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाग की योजनाओं से लाभान्वित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के प्रतिरूप और पोषण वाटिका के स्टॉल लगाए गए थे। आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के स्टॉल में मुख्यमंत्री ने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर सुपोषण का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने खेल-खेल में नाच-गाकर…

महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यक्रम ‘‘अभिव्यक्ति’’ में उल्लेखनीय योगदान पर महिलाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला दिवस के अवसर पर साईंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्री बघेल द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आधी आबादी को सम्मानित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यदि महिलाएं कमजोर होती हैं तो समाज आगे नहीं बढ़ पाता है। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं, महिलाएं आटो-रिक्शा से लेकर फाइटर प्लेन…

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा से मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है, आज जरूरत परिवार में भी महिलाओं को समानता का अधिकार देने की है, जिससे वे स्वयं ही अपने बारे में निर्णय लेने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में लगातार काम कर रही…