मुख्यमंत्री ने बिरगांव में 121 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां बुधवारी बाजार बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता को 121 करोड़ की लागत के कार्यों की सौगातें दी। जिसमें बिरगांव आवर्धन जल प्रदाय योजना के उन्नयन कार्य हेतु 104 करोड 23 लाख, आडवाणी आर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्य द्वार के पास सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 35 लाख, अधोसंरचना मद अंतर्गत समस्त वार्डों में जल प्रदाय व्यवस्था हेतु पीवीसी स्टोरेज टैंक एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु 53 लाख 36 हजार, स्वच्छता कार्य के लिए ई-रिक्शा हेतु एक करोड़ 48…

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि देश, प्रदेश और समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।देश, प्रदेश और समाज…

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। pic.twitter.com/qawb8vTm4f — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 7, 2021 इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व…

मुख्यमंत्री 8 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 8 मार्च को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 1.20 बजे बूढ़ा तालाब के पास स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात श्री बघेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 7 बजे पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार जाएंगे…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का मिलेगा निःशुल्क पास, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 8 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास निःशुल्क मिलेगा। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 8 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास निःशुल्क मिलेगा। जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। #InternationalWomensDay — Bhupesh Baghel…

शानदार आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का किया शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किए गए शुभारंभ के साथ ही रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत हो गई। सीरीज का शुभारंभ शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोड सेफ्टी संकल्प पर हस्ताक्षर किए और रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के शुभारंभ की घोषणा की। पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच हुआ। क्रिकेट मैच का शुभारंभ बांग्लादेश और भारत के राष्ट्र-गान के साथ हुआ। इस क्रिकेट-श्रृंखला के उद्घाटन…

लघु वनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल, शराब की खपत घटी, सबकी सहमति से शराब-नीति बनाएंगे

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्ययक पर हुई सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ का वित्तीय प्रबंधन राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगले वर्ष हमारी आर्थिक स्थिति और भी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की कमी अनुमानित है, जबकि छत्तीसगढ़ में 1.7 प्रतिशत कमी का अनुमान है। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय में 5.41 प्रतिशत की कमी दर्ज की…

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 27 जनवरी से 2 मार्च तक आयोजित ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम रायपुर की इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य सभी नगर पालिक निगमों में भी आयोजन…

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में लिया एक और महत्वपूर्ण फैसला, देश में 35 हजार 161 कृषि पम्प होंगे ऊर्जीकृत

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित 35 हजार 161 कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण करने की आज विधानसभा में घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा उपरांत विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित सभी कृषि पम्पों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इस वर्ष प्रदेश में 10 हजार 504 पम्पों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया गया है। प्रदेश में किसानों द्वारा दो फसल लेने की शुरूआत की गई है, जिससे कृषि पम्पों…

मुख्यमंत्री श्री बघेल और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी वर्चुअल माध्यम से समारोह में जुड़े

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ में पर्यटन सुविधाओं के विकास के स्वीकृत की गई 43.33 करोड़ रूपए की लागत की माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ विकास परियोजना के पूरा होने से छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ देश के पर्यटन नक्शे पर महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा। इससे जहां पर्यटन विकास की संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से डोंगरगढ़ में आयोजित माँ बम्लेश्वरी देवी…