मुख्यमंत्री ने कोरबा के मेडिकल कॉलेज का किया वर्चुअल शुभारंभ, मेडिकल कॉलेज भवन का भी किया भूमि पूजन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरबा जिले ने अधोसंरचना विकास, पर्यटन, शिक्षा और अब चिकित्सा के क्षेत्र में भी विकास की नई दिशा पकड़ी है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि कोरबा जिला छत्तीसगढ़ का एक सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित जिला बने। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है जब एक साल में छत्तीसगढ़ को चार शासकीय मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहे हैं। इनमें से एक साल में कोरबा, कांकेर और महासमुन्द में तीन नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली। इसके साथ…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवीन कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शास्त्री चौक स्थित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन आज किया। पहले आयोग कार्यालय गायत्री भवन जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित…

मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ’प्रशाद’ योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मार्च को डोंगरगढ़ में ’प्रशाद’ योजना ¼Pilgrimage Rejuvenation And Spiritual Heritage Augmentation Drive½ के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 40 करोड़ 33 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव चिंतामणि महराज और विकास उपाध्याय तथा पर्यटन मंत्रालय की अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बरार भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ’प्रशाद’ योजना…

न्यायधानी बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। नई दिल्ली से बिलासपुर की पहली उड़ान पहुंचने के साथ ही आज छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का नाम देश के हवाई मानचित्र पर अंकित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) से विमान सेवा के वर्चुअल शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का पुराना सपना आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से…

बजट के मुख्य प्रावधान : एक नजर में

1. बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर टाइगर्स नाम से विशेष पुलिस बल का गठन 2. छत्तीसगढ़ी कला, शिल्प, वनोपज, कृषि एवं अन्य सभी प्रकार के उत्पादों तथा व्यंजनों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए ’’सी-मार्ट’’ स्टोर की स्थापना 3. शहरों में पौनी पसारी योजना के समान ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना 4. मत्स्य पालन को कृषि के समान दर्जा दिया जायेगा 5. परंपरागत ग्रामीण व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने 4 नये विकास बोर्डो का गठन – तेलघानी, चर्म शिल्पकार, लौह शिल्पकार…

अतिशेष धान की ई-नीलामी 03 मार्च से होगी प्रारंभ

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की प्रथम सप्ताह की नीलामी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगामी 3 मार्च से प्रारंभ हो रही है। प्रथम सप्ताह की नीलामी में धमतरी, बिलासपुर, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद व महासमुंद जिलों की 144 समितियों से लगभग 3.89 लाख मे. टन अतिशेष की नीलामी की रही है। इस प्रकार प्रथम सप्ताह की नीलामी में प्रतिदिन (शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 28 से 30 समितियों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट, यंहा पढ़े ..

‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ के मूल मंत्र में समाहित भावनाओं को आगे बढ़ाते हुये आज मैं सदन के समक्ष अपनी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत कर रहा हूँ। 2. अध्यक्ष महोदय, देश-दुनिया समेत छत्तीसगढ़ की सरकार के लिये भी पिछला वर्ष बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं, जिसके कारण राजस्व प्राप्तियों में कमी आयी। महामारी काल में आजीविका के साधनों की कमी के कारण आम जनता को राहत पहुंचाने हेतु कल्याणकारी योजनाओं में अधिक संसाधनों…

मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने सौजन्य मुलाकात कर 5 मार्च से शुरू हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट लीग के लिए आमंत्रित किया। ज्ञातव्य है कि सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे, जिसमें विभिन्न देशों के दिग्गज…

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर में लोक मड़ई एवं कृषि मेला का किया शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम लाल बहादुर नगर में दीप प्रज्वलित कर लोक मड़ई एवं कृषि मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक मड़ई छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण लोक परंपरा है। यहां फसल आने के पहले और फसल आने के बाद मड़ई का आयोजन किया जाता है। यह हमारे रहन-सहन, खान-पान एवं जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज यहां आयोजित लोक मड़ई एवं कृषि मेला में राम वन गमन पथ के साथ अच्छी प्रदर्शनी लगाई गई है। छत्तीसगढ़ में हरेली,…

मुख्यमंत्री ने की देऊरपारा में पक्की सड़क, तालाब सौंदर्यीकरण, सिहावा में राष्ट्रीयकृत बैंक जल्द शुरू करने की घोषणा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के नगरी वनांचल में सिहावा पर्वत की गोद में बसे कर्णेश्वर धाम पहुंचे। यह ऐसा पहला अवसर है, जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री माघी पुन्नी के अवसर पर यहां आयोजित मेले में पहुंचे। उन्होंने ग्यारहवीं सदी में सोमवंशी राजा कर्णराज द्वारा बनाए गए शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके…