रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विकास गतिविधियों से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान, मुंगेली लेखनी सोनू चन्द्राकर, धमतरी कांति सोनवानी, दुर्ग शालिनी यादव, रायगढ़ निराकार पटेल, बलौदाबाजार राकेश वर्मा, बालोद सोना देशलहरा, जांजगीर-चांपा यमिता यशवंत चन्द्रा, महासमुंद उषा पटेल, राजनांदगांव गीता साहू तथा कबीरधाम सुशीला भट्ट आदि शामिल…
साल: 2021
प्रदेश के 22 जिलों में 27 फरवरी को 3 हजार 300 जोड़ियां बंधेंगी विवाह बंधन में राजधानी से ऑनलाइन जुड़ेंगे मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकगण
रायपुर(बीएनएस)। महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल सामूहिक विवाह का आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिलों के विभिन्न स्थानों पर एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां विवाह बंधन में बंधेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मंडल के सदस्य, सांसद,विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि रायपुर के बूढ़ा तालाब के…
मुख्यमंत्री श्री बघेल 26 फरवरी को नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 फरवरी को नई दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर 3.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.30 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर 4 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 7 बजे विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।
बिलासपुर एयरपोर्ट का अब नाम होगा बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी सहमति
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों के चलते 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली और नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एयर एलायंस के टेस्टिंग फ्लाईट विमान का आज बिलासपुर के चकरभाटा एयरपोर्ट में प्रथम आगमन हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे टेस्टिंग फ्लाईट का प्रथम आगमन हम सबके लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिलासपुर का यह एयरपोर्ट अब बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…
मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की 14वीं किश्त में 1.54 लाख से अधिक पशुपालकों के खाते में 4.94 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना की 14वीं किश्त के रूप में प्रदेश के एक लाख 54 हजार 423 पशुपालकों के खाते में 4 करोड़ 94 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित की। इसे मिलाकर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों को अब तक 80 करोड़ 42 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक के बाद पशुपालकों के खाते में 14वीं किश्त की राशि का अंतरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गोधन न्याय योजना…
विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- 1. छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित आयुर्वेद दवाओं, हर्बल उत्पादों तथा लघु वनोपज के प्रसंस्करण से प्राप्त प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो के शासकीय विभागों द्वारा क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य लघु वनोपज संघ के पास उत्पाद उपलब्ध नही होने की स्थिति में शासकीय विभागों द्वारा संघ से अनापत्ति प्राप्त कर उन उत्पादों की खरीदी बाजार से की जा सकेगी। छ.ग.…
मुख्यमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में आज दो जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के सोनपुर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी के जवान कनेर उसेंडी शहीद हो गए, वे नारायणपुर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही एक अन्य घटना में सोनपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास आई.ई.डी. ब्लास्ट में तमिलनाडू निवासी आईटीबीपी के जवान एन बालाचामी शहीद हो गए हैं।
सरकार की योजनाओं और नीतियों से खेती-किसानी के प्रति आकर्षण बढ़ा : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज चर्चा के बाद वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 505 करोड़ 700 रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित किया गया। मुख्य बजट 95 हजार 650 करोड़ रुपए का था। प्रथम, द्वितीय और तृतीय अनुपूरक बजट को मिलाकर बजट का आकार अब एक लाख 02 हजार 349 करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सदन में अनुपूरक बजट प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य शासन की योजनाओं और नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में किसानों का खेती-किसानी के…
बिलासपुर जिले को पीएम किसान सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए मिला राष्ट्रीय अवार्ड, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र तोमर ने आज इस योजना के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। बिलासपुर के कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्य नोडल अधिकारी जी.के. निर्माम ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी पुरस्कार समारोह में…
नवा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट 5 मार्च से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में कार्यकारणी समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने प्रवेश द्वार, बेरिकेट, पार्किंग, पानी, सेक्टरवार रूट निर्धारण, विद्युत…
