सिंचाई विस्तार के लिए 29 करोड़ के कार्य स्वीकृत, 2 हजार 844 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा की होगी वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के महासमुन्द, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सुकमा, कबीरधाम, धमतरी, राजनांदगांव और रायगढ़ जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 29 करोड़ 8 लाख 27 हजार रूपए के कुल 11 कार्य स्वीकृत किया गया है। इन सिंचाई विस्तार के कार्य पूरा होने से लगभग 2 हजार 844 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के विकासखण्ड बसना की उडेला जलाशय के नहर मरम्मत, लाइनिंग एवं रिमाडलिंग कार्य हेतु 282.21 लाख, कोरिया जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ गुडरू व्यपवर्तन नहर लाईनिंग एवं आरसीसी चैनल निर्माण कार्य हेतु लागत राशि 274.91 लाख रूपए एवं मनटोलिया व्यपवर्त योजना की प्रशासकीय स्वीकृति राशि 642 लाख रूपए , सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर सिलौटा जलाशय योजना की राशि 64.43 लाख रूपए, कोरबा जिले के विकासखण्ड-करतला की हसदेव बांगो परियोजना फरसवानी उप शाखा के बघौदा माईनर का विस्तार कार्य हेतु राशि 154.40 लाख रूपए, सुकमा जिले के विकासखण्ड-कोन्टा की गगनपल्ली तालाब का जीर्णाेंद्धार कार्य हेतु राशि 76.30 लाख रूपए, कबीरधाम जिल के विकासखण्ड-बोड़ला की बोदा जलाशय का मरम्मत एवं नहर सुधार कार्य हेतु राशि 68.77 लाख रूपए, धमतरी जिले के विकासखण्ड-नगरी की ग्राम-सिरौदखुर्द (ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह) के पास झरझरा नाला में स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य हेतु राशि 297.88 लाख रूपए एवं विकासखण्ड-नगरी की गोंदला नाला जलाशय की जीर्णाेंद्धार कार्य हेतु राशि 296.21 लाख, राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की पुरैना जलाशय की नहर लाईनिंग कार्य हेतु राशि 455.41 लाख रूपए और रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-धरमजयगढ़ के साकासुन्दरी एनीकट सह पुलिया निर्माण कार्य के लिए राशि 295.75 लाख की स्वीकृत की गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.